Close

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश पर बरसी हनुमान जी की कृपा, हुआ बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार, फिल्ममेकर बोले- ये साधु संतों का आशीर्वाद (Lord Hanuman is showering blessings upon film ‘Hanuman Ansh’ based on Neem Karoli Baba’s life, leading to a box-office miracle)

नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनीं फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की इन दिनों हर जगह चर्चा हो रही है. 7 अगस्त को रिलीज हुई छोटे बजट की इस फ़िल्म को पहले फ्लॉप घोषित कर दिया गया था. लेकिन फिर अचानक चमत्कार हुआ. 10 लाख ओपनिंग करने वाली फिल्म का नेट कलेक्शन भारत में 27.38 करोड़ पहुंच गया है, जो लोगों को हैरान कर रही है. लोग अब मान रहे हैं कि हनुमान अंश पर हनुमान जी की कृपा हो गई है. खुद फ़िल्म के राइटर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

 

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस ग्रॉफ (Hanuman Ansh box office collection) काफी चौंकाने वाला है, जिसने 10 लाख से कमाई शुरू की थी. लेकिन 17 वें दिन से अचानक फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आने लगा. मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 32 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है और 800 प्रतिशत ज्यादा का प्रॉफिट अपने नाम कर लिया है. विशाल चतुर्वेदी का कहना है कि अब उन्होंने बॉक्स ऑफिस स्टेटस को गिनना बंद कर दिया है. देखना है कि प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj ji) का आशीर्वाद इसे कहां तक ले जाता है.

फिल्म ‘हनुमान अंश’ संत नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी है, जिसमें एक भक्त का अपने भगवान पर अटूट विश्वास दिखाया गया है. साथ ही कैसे बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करना और सादगी से जीना ही असली भक्ति है, यह भी बताया गया है. यही वजह है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं.

रिलीज़ के बाद ही नहीं, बल्कि मेकिंग के दौरान भी हनुमान जी लगातार कृपा बरसाते रहे. विशाल चतुर्वेदी (Writer Director Vishal Chaturvedi) ने बताया कि “कई बार शूटिंग के दौरान जब तकनीकी या दूसरी प्रॉब्लम्स आ जाती थी तो पूरी टीम हनुमान चालीसा का पाठ करने बैठ जाती थी और विश्वास करिए, उस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन मिल जाता.” इसके अलावा फ़िल्म की शूटिंग के दौरान और भी कई चमत्कारी संयोग हुए.

विशाल के ये भी बताया कि जब ‘हनुमान अंश’ के बचे हुए सारे शोज हाउसफुल जाने लगे तो टीम गुजरात गई. इस दौरान वे प्रेमानंद महाराज जी के एक स्थान पर भी गए. इसके बाद राजस्थान में टीम ने हनुमान मंदिर, सालासर सालासर बालाजी और फिर श्रीनाथ जी के मंदिर के दर्शन किए. हनुमान जी, महाराज जी और श्रीनाथ जी की कृपा से फिल्म ने जोर पकड़ना शुरू किया.

Share this article