Close

भारतीय पुरूष आज भी शादी के लिए वर्जिन लड़की चाहते हैं- नीना गुप्ता बोलीं, एक्ट्रेस के बयान ने मचाया बवाल (Neena Gupta Said Indian Men Still Prefer Virgin Girls For Wedding Actress Statement Has Created A Stir)

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) जितनी बेबाक हैं, उतनी ही बेहतरीन अदाकारा भी है. अक्सर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली नीना गुप्ता ऐसे बेबाक बयान देती हैं जो समाज पर चोट करते हैं. इस बार भी नीना गुप्ता ने ऐसा ही सोसाइटी पर गहरी चोट करने वाला बयान दिया है.

Neena Gupta

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में आई 'वध 2′ एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कहा कि शादी के लिए पुरुषों को वर्जिन लड़की ही चाहिए. शादी करते समय वे लोग यही तो देखते हैं. उन्हें हर हाल में ऐसी शादी के लिए ऐसी लड़की चाहिए जो फैमिली में ऐडजस्ट हो जाए. और ये आज की बात नहीं है. शुरू से ऐसा ही चलता आ रहा है. इतने सालों बाद भी कुछ नहीं बदला है.

Neena Gupta

एंकर के कहने पर कि अब समय बदल चुका है. तो इस बात पर नीना ने एंकर से सवाल किया कि पूछा आप खुद ही बताइए कहां-कहां क्या बदला है. आप किस भारत की बात कर रहे हैं. हमारे यहां तो आज भी कुछ नहीं बदला है. आज भी बहूएं सिर पर पल्ला डालकर सुबह ससुर के पैर छूती हैं.

Neena Gupta

नीना ने एक किस्सा बताते हुए कहा- मेरे पिता की तरफ के कोई रिश्तेदार थे. उस लड़की की शादी की मुंबई के ही एक लड़के से तय हुई थी. शादी के बाद लड़की ने ससुराल में रहने से मना कर दिया. मेरे पिता ने उन्हें बात करने के लिए बुलाया. फिर पता चला कि लड़की साईं बाबा को मानती थी और ससुराल वाले चाहते थे कि वह उनके गुरु की पूजा करे, जिसको वे लोग मानते हैं.

Neena Gupta

इतना ही नहीं आपको और भी बताती हूं. मेरी भांजी की सास तो आज भी बेड के साथ साइड टेबल पर फैमिली की फोटो नहीं लगाने देती. कुछ नहीं बदला है. अभी हमें बहुत कुछ बदलना है.

Share this article