शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' (Shahid Kapoor's Film O Romio) 13 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज़ हो गई है. फिल्म को दशकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म में एक्टर की परफॉर्मेंस की जबरदस्त तारीफ हो रही है. हाल में शाहिद कपूर मुंबई के काला घोड़ा आर्ट फेस्टिवल (Kala Ghoda Arts Festival) में शामिल हुए.

इन दिनों शाहिद कपूर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल होने के लिए काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल पहुंचे. शाहिद उस जगह को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गए.

ये वो जगह है जहां से लगभग तीन दशक पहले शाहिद ने कैमरा फेस किया था. एशियाटिक लाइब्रेरी स्टेप्स पर खड़े होकर एक्टर ने बताया कि ये वो जगह है जहां से उन्होंने इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शाहिद ने बताया- ये बहुत ही मज़दार फीलिंग है. मैं अभी जहां पर खड़ा हूं. आज से 30 साल पहले, करीबन साल 1996 में मैने एक विज्ञापन किया था. वो मेरी ज़िंदगी का सबसे पहला विज्ञापन था. इस एड में मेरे साथ शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और कजोल थे. तब में 15 साल का था.

ये एड एरियटेड ड्रिंक का था. वहां पर एक बस थी और बस के ऊपर शाहरुख खान सर, काजोल मैम, रानी मुखर्जी और 15 साल का मैं. हम बस के ऊपर डांस कर रहे थे. बिल्कुल यहीं पर. एशियाटिक सोसाइटी के ठीक सामने मैंने अपनी ज़िंदगी का पहला शॉट दिया था. पहली बार में मैं कैमरे के सामने था.

शाहिद ने ये भी बताया कि 30 साल बाद वहां होना क्रेज़ी था. आज लोग मुझे देखना चाहते हैं, मुझमें इंटरेस्टेड हैं, तब कोई भी मुझमें इंटरेस्टेड नहीं था. इसलिए यहां होना मेरे लिए बहुत अच्छा है. इस प्रेस्टीजियस फेस्टिवल के दौरान यहां होना बहुत प्रिविलेज है.
