Close

लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती पापा सलीम खान को देखने पहुंचे सलमान खान, फैंस ने की जल्द ठीक होने की दुआएं (Salman Khan Rushes To Lilavati Hospital After Father Salim Khan Is Admitted, Fans Wish Speedy Recovery)

बॉलीवुड के वेटरन स्क्रीन राइटर सलीम (Veteran screenwriter Salim Khan) खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल (Mumbai’s Lilavati Hospital) में भर्ती हैं. उनके बेटे सलमान खान (Salman Khan) उन्हें देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे. अभी तक उनकी उनकी हेल्थ कंडीशन (Health Condition) से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई हैं और न ही सलीम खान को हॉस्पिटल में भर्ती करने का कोई ऑफिशियल कारण बताया है.

सलीम-जावेद जोड़ी की जोड़ी से जुड़े कई अनकहे किस्सों को जानने के लिए मेरी सहेली के पॉडकास्ट लिंक पर क्लिक करें -

Salman Khan

स्क्रीन राइटर सलीम खान के बेटे सुपरस्टार सलमान खान आज सुबह अपने पापा को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे. हॉस्पिटल से बाहर निकलते हुए 'बैटल ऑफ गलवान' एक्टर सलमान खान ब्लैक टी शर्ट-जींस और कैप पहने हुए नजर आए. चारों तरफ से कड़ी सिक्योरिटी से घिरे हुए सलमान खान ने मीडिया से भी बात नहीं की. चुपचाप वहां से निकल गए.

Salman and Salim Khan

अभी तक खान परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है कि सलीम खान की कंडीशन कैसी है. उन्हें हॉस्पिटल में क्यों भर्ती कराया गया. जैसे ही फैंस को इस खबर का पता चला तो वे परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की दुआएं करने लगे.

Salman Khan

बता दें कि 90 वर्षीय सलीम खान हिंदी सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन स्क्रीनराइटर में से एक है. 1970 के दशक में सलीम-जावेद जोड़ी की जोड़ी ने शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी कई ब्लॉक बस्टर फिल्मों लिखीं और मेनस्ट्रीम हिंदी सिनेमा को एक नई पहचान दी.

Salman and Salim Khan

Share this article