Close

परिणीति चोपड़ा ने दिखाई बेटे नीर के आलीशान कमरे की झलक, राघव चड्ढा जहां लिखते थे स्पीच और नोट्स, परिणीति चोपड़ा ने उसे ही बनाया बेटे का कमरा (Parineeti Chopra shares glimpse of baby Neer’s nursery, calls the space the heart of their home)

मां बनने के बाद से ही परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मदरहुड एन्जॉय (Parineeti Chopra enjoying motherhood) कर रही हैं. वो फिलहाल अपना ज़्यादातर समय बेटे नीर (Parineeti Chopra's son Neer) के साथ बिताती हैं और हैप्पी स्पेस में हैं. बेटे की परवरिश के साथ ही परिणीति यूट्यूब पर भी एक्टिव हैं. अब अपने लेटेस्ट व्लोग में एक्ट्रेस ने बेटे नीर की नर्सरी की झलक (Parineeti Chopra shares glimpse of baby Neer’s nursery) दिखाई है, जो बेहद आलीशान है. 

अपने लिटिल प्रिंस नीर की नर्सरी हर एक चीज को एक्ट्रेस ने खास तरह से डिजाइन कराया है. बेटे के कमरे का पापा राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से भी खास कनेक्शन है. दरअसल परिणीति ने राघव चड्ढा के स्टडी रूम को बेटे की नर्सरी में कन्वर्ट कर दिया है, जिसकी इनसाइड झलक उन्होंने फैंस को दिखाई है, जो इतनी आलीशान है कि लोगों की नजरें नहीं हट पा रही हैं. 

नर्सरी की झलक दिखाते हुए परिणीति चोपड़ा ने वीडियो में बताया, "ये हमारी नर्सरी है. मैं मेरा 99 परसेंट समय यहीं बिताती हूं. मुझे लगता है कि पिछले 3 महीने में सिर्फ सोने के लिए जाती हूं और नींद भी पूरी नहीं हो पाती. नई मॉम की प्रॉब्लम. लोग सोचते हैं कि मैं बहुत लाउड, फनी और कैजुअल इंसान हूं, 

वो भी कहां होती है पूरी रात मेरी नींद. लेकिन मैं ये फेज एंजॉय कर रही हूं. मैं 50 परसेंट फनी, कैजुअल इंसान हूं. वहीं 50 परसेंट मैं बहुत शांत इंसान हूं. मैं घंटों पेड़ के नीचे बैठ सकती हूं. मुझे मेडिटेशन बहुत पसंद है."

परिणीति ने आगे कहा, "मुझे और राघव को  ऐसी नर्सरी चाहिए थी जहां बुद्धा एनर्जी हो. हम पहली बार पेरेंट्स बने हैं और इतना कुछ सीख रहे हैं. हम चाहते थे कि जब नर्सरी में  दरवाजा बंद हो तो ऐसा लगे कि हम दूसरी दुनिया में हैं. हमें लाइट कलर चाहिए थे. हमें ट्रांसपेरेंट पर्दे चाहिए थे, जिससे हम पेड़ देख सकें. हमें लाइट कलर की दीवारें चाहिए थीं, जिसमें क्लासी वॉलपेपर हों. हम जेंटलमैन वाइब चाहते थे."

राघव ने बताया कि शादी से पहले ये उनका स्टडी रूम होता था. अब उन्होंने स्टडी रूम को नीर की नर्सरी में कंवर्ट कर दिया है. उन्होंने बताया कि पहले ऑफिस से आकर जहां वो अपनी स्पीच लिखते थे, नोट्स बनाते या काम करते थे, उसे अब उन्होंने बेटे को सौंप दिया है. राघव और परिणीति ने कहा कि उनके बेटे का कमरा उनके घर का दिल है और वो सबसे ज़्यादा टाइम यहीं बिताते हैं.

नीर की नर्सरी की बात करें तो परिणीति ने रूम काफी सिंपल और क्लासी रखा है. लाइट कलर... ट्रांसपेरेंट पर्दे, सॉफ्ट टॉयज़, बेबी मोबाइल, नीर का झूला... पूरे रूम में उन्होंने एस्थेटिक वाइब रखी है. रूम में परिणीति के बेटे नीर के नाम के कस्टमाइज्ड कुशन्स भी हैं. साथ ही रूम में विंटेज कार्पेट लगवाया है, जो काफी क्लासी लग रहा है.

परिणीति ने बेटे की नर्सरी का वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है, जिसके  कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारे दिल का टुकड़ा. पोस्ट पर राघव चड्ढा ने कमेंट किया- हमारी दुनिया के अंदर हमारी छोटी सी दुनिया. 

Share this article