प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन सिंगर बॉयफ्रेंड निक जोनस की सगाई की ख़बरें मीडिया में लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. दोनों कि सगाई की ख़बर को अमेरिकन मीडिया ने भी कंफर्म कर दिया है, जिसके बाद कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर महीने में शादी कर सकते हैं और प्रियंका ने अपनी शादी के लिए गाउन भी फाइनल कर लिया है. हालांकि सगाई और शादी की ख़बरों के बीच दोनों की कमाई को लेकर भी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि कमाई के मामले में प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस उनसे कहीं ज़्यादा आगे हैं. चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस की सालाना की कमाई कितनी है.

बता दें कि निक प्रियंका से उम्र में लगभग 10 साल छोटे हैं, लेकिन उनकी सालाना की कमाई प्रियंका से कहीं ज़्यादा है. निक एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं. निक के पिता भी एक संगीतकार हैं. निक ने साल 2002 में अपना पहला गाना जॉय टु द वर्ल्ड गाया था, जिसे उन्होंने ख़ुद लिखा था. जबकि साल 2010 में निक ने यंग हॉलीवुड आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का ख़िताब भी जीता था. बता दें कि निक ने अब तक कुल 17 म्यूज़िक एल्बम के लिए गाना गाया है.

बात करें उनकी कमाई की तो एक अमेरिकी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, निक की सालाना कमाई 25 मिलियन डॉलर यानी 171 करोड़ रुपए है. उधर, फोर्ब्स की लिस्ट पर नज़र डाले तो उसमें प्रियंका का नाम दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में 97वें स्थान पर आता है. बात करें प्रियंका चोपड़ा की कमाई को तो उनकी सालाना इनकम 10 मिलियन डॉलर यानी 64 करोड़ रुपए है.

