अधिकतर महिलाएं सोचती हैं कि केवल दिन के दौरान ही त्वचा की देखभाल की आवश्यकता होती है, इसलिए वे दिन में स्किन क्रीम लगाती हैं. सच बात यह है कि केवल दिन में ही नहीं, बल्कि रात में की जाने वाली त्वचा की देखभाल त्वचा में बहुत ही सकारात्मक बदलाव लाती है.
यदि आप केवल दिन में ही स्किन केयर करती हैं और रात में नाइट क्रीम लगाए बिना ही बिस्तर पर चली जाती हैं तो आप अपनी त्वचा का सही से ध्यान नहीं रख रही हैं. तो आइए नाइट क्रीम के फ़ायदों के बारे में जानें.
सॉफ्ट स्किन
हमारी स्किन रात के समय प्रदूषण से दूर रहती है इसलिए इस समय आप अपनी त्वचा की जितनी केयर करेंगी उतना अच्छा है.
रात को सोने से पहले चेहरे पर क्रीम लगाकर सोने से नाइट क्रीम हमारी स्किन के अंदर तक पहुंचती है, जिससे हमारी त्वचा मॉइश्चराइज़ होती है और स्किन सॉफ्ट व स्मूथ बनती है.
स्किन टोन सुधारें
सूर्यप्रकाश की तेज किरणों के कारण चेहरे पर कई बार अनइवन टोन हो जाता है. मुंहासे या अन्य कारणों से चेहरे पर दाग़ धब्बे पड़ जाते हैं. आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं. यदि आपके चेहरे की त्वचा एक जैसी न हो यानी आपकी स्किन में ईवन टोन नहीं है तो नाइट क्रीम आपकी इस समस्या को धीरे-धीरे दूर करती हैं.
यह भी पढ़ें: 3 हार्मोन्स जो कंट्रोल करते हैं आपकी ब्यूटी (3 Hormones That Control Your Beauty, Decide How You Look)
नेचुरल ग्लो लाए
नाइट क्रीम का उपयोग रोज़ कर रही हैं तो आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा. नाइट क्रीम चेहरे की मृत कोशिकाओं (डेड सेल्स) को रिपेयर करने में मदद करती है, क्योंकि हम अच्छी तरह जानती हैं कि हमारी स्किन रात के समय खुलकर सांस लेती है. इसलिए रात को हम अपनी त्वचा की जितनी देखभाल करेंगे उतना ही हमें फ़ायदा होगा.
फाइन लाइंस कम करें
समय के साथ त्वचा पर उम्र का असर देखने को मिलता है. त्वचा में ढीलापन आ जाता है, इतना ही नहीं फाइन लाइंस भी दिखने लगती हैं. इन सभी समस्याओं का असर त्वचा पर न हो ऐसा आप चाहती हैं तो रेगुलर नाइट क्रीम लगाएं. इससे तुरंत फाइन लाइंस दूर नहीं होंगी, परंतु धीरे-धीरे उसमें कमी आएगी और फाइन लाइंस बढ़ना रुकेगा.
सही नाइट क्रीम चुनें
त्वचा के अनुसार नाइट क्रीम लें.
यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो जेल वाली नाइट क्रीम लगाएं. इससे त्वचा में मौजूद तेल कम हो जाता है.
क्रीम ज़्यादा थिक न हों, वरना त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाएंगे और पिपल्स भी होंगे.
हाथ-पैर की भी केयर करें
हमारी सबसे बुरी आदत यह है कि हम चेहरे की केयर तो बहुत अच्छी तरह से कर लेती हैं, लेकिन शरीर की दूसरी त्वचा की केयर के मामले में केयरलेस बन जाती हैं.
जिनकी स्किन ड्राई हो वे स्किन केयर के लिए सुबह नहाकर क्रीम लगा लेती हैं. समर में अच्छा सनस्क्रीन लगा लेती हैं, लेकिन हाथ या पैर की त्वचा की देखभाल नहीं करती..परिणामस्वरूप हाथ और पैर की त्वचा पर सबसे जल्दी उम्र का असर दिखने लगता है.
इसीलिए दिन की तरह रात में भी हाथ पर क्रीम या अच्छा मॉइश्चराइज़र लगाएं, ताकि हाथ और पैर की त्वचा को पोषण मिल जाए और वह त्वचा ड्राई न होने लगे. हाथ और पैर की त्वचा लंबे समय तक ड्राई रहे तो वह ख़राब होने लगती है.
यह भी पढ़ें: हेल्दी हेयर के लिए कॉफी हेयर मास्क (Coffee Hair Mask for Healthy Hair)
सीरम लगाएं
कई लोगों को रात में क्रीम लगाना पसंद नहीं होता. क्रीम से त्वचा ज़्यादा ऑयली और हैवी हो जाती है. इसलिए क्रीम लगाने की इच्छा न हों तो आप सीरम लगा सकती हैं. सीरम त्वचा की देखभाल के लिए बेस्ट है.
– स्नेहा सिंह
Photo Courtesy: Freepik
