Close

‘3 इडियट्स’ के चतुर उर्फ ओमी वैद्य ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए आमिर खान (Omi Vaidya Support Sonam Wangchuk Indefinite Hunger Strike, Social Media Users Troll Aamir Khan)

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ (3 Idits) में चतुर का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य (Actor Omi Vaidya) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्टर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) को सपोर्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं. जबकि इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग आमिर खान को ट्रोल कर रहे हैं

Omi Vaidya

फिल्म मेकर राज कुमार हिरानी की मल्टी स्टारर फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ में फुंसुक वांगडु नाम का एक किरदार था, जो सोमन वांगचुक से प्रेरित था. इन दिनों सोनम कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. और अब चतुर उर्फ ओमी वैद्य ने इंटरनेट पर एक वीडियो शेयर कर दो सोनम वांगचुक को अपना स्पॉट दिया है.

Sonam Wangchuk

इस वीडियो में ओमी वैद्य कहते हुए दिख रहे हैं – हेलो इडियट्स, पहचाना? मैं ओमी वैद्य है, 3 इडियट्स का चतुर और ‘द ऑफिस’ का सादिक. मैं आपको एक जरूरी मैसेज देना चाहता हूं.प्लीज ध्यान से सुनें। क्या आप जानते हैं कि 3 इडियट्स में जो फुंसुक वांगडु नाम के किरदार था, वो असलियत में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर बेस्ड है. मैं उनसे मिल चुका हूं. वे बहुत दिलचस्प इंसान हैं.

Sonam Wangchuk

फिलहाल वे बहुत लंबी भूख हड़ताल पर बैठे हैं, उनका शुगर लेवल बहुत कम हो गया है. आपने इनके बारे में सुना है या नहीं, ये तो मुझे नहीं पता लेकिन जरूरी बात ये है कि मैं सच में नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए. फुंसुक वांगडु मरे. उन्हें मरने ना दें. मुझे लगता कि आप भी ऐसा नहीं चाहेंगे.

Omi Vaidya

ओमी के इस वीडियो को इंटरनेट पर कई लोगों ने देखा है और ओमी की खूब प्रशंसा कर रहे हैं. जबकि वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग फिल्म में फुंसुक वांगडु का किरदार निभाने वाले आमिर खान को ट्रोल कर रहे हैं.

3 Idiots

कई यूजर्स ये सवाल कर रहे है। कि इस मामले में आमिर खान और राज कुमार हिरानी चुप क्यों हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिख- ‘चतुर बोला है लेकिन रैंचो चुप हैं. दूसरे ने लिखा – बहती हवा सा था वो.. तीसरे ने लिखा है – फिल्म में जो साइलेंट किरदार होते हैं, रियल लाइफ में वे बहुत स्मार्ट होते हैं,.

Share this article