Close

पॉलिटिशियन हसबैंड राघव चड्ढा को ‘हैंडसम’ कहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर को परिणीति चोपड़ा ने दिया ये जवाब, एक्ट्रेस का जवाब हुआ वायरल (Parineeti Chopra Responds To Influencer Calling Her Politician Husband Raghav Chadha Handsome)

सोशल मीडिया पर एक इन्फ्लूएंसर ने वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस वीडियो में एक महिला परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopda) के हसबैंड और 'आम आदमी पार्टी' के मेंबर राघव चड्ढा (Aam Aadmi party Member Raghav Chadha) को 'हैंडसम' (Handsome) कह रही है. तेजी से वायरल हुए इस वीडियो क्लिप पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके हसबैंड राघव चड्ढा ने खुद कमेंट किया है.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

एक इन्फ्लुएंसर कपल ने 'उड़ान यात्री कैफे' खोलने के लिए पॉलिटिशियन राघव चड्ढा की खूब तारीफ की. इतना ही नहीं इन्फ्लूएंसर की पत्नी ने तो राघव चड्ढा को 'हैंडसम' तक कह दिया. इन्फ्लूएंसर की पत्नी के इस कमेंट पर पॉलिटिशियन राघव चड्ढा की वाइफ और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

पंकज त्रिपाठी नाम के एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में इन्फ्लूएंसर 'उड़ान यात्री कैफे' को दिखाते हुए अपनी वाइफ से कहते हैं कि 20 रुपए में समोसा, 10 में चाय. खाओगी क्या... फिर वे अपनी पार्टनर से सवाल पूछते हैं कि ये किसकी वजह से हुआ है? तो उनकी वाइफ कहती है कि राघव चड्ढा की वजह से.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

इन्फ्लूएंसर फिर सवाल पूछते हैं- राघव चड्ढा कैसे लगते है?’ वाइफ मुस्कुराते हुए जवाब देती है ‘हैंडसम’. इन्फ्लूएंसर का ये वीडियो वायरल हो चुका है और इस वीडियो पर खुद परिणीति चोपड़ा ने उस महिला की बात पर apni सहमति जताई है. और ‘एग्री’ लिखकर कमेंट किया है. 'आप' मेंबर राघव चड्ढा ने भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- उम्मीद है आपने समोसा एन्जॉय किया होगा’.

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - राघव चड्ढा न सिर्फ हैंडसम है बल्कि इंटेलीजेंट आदमी हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- राघव सही के लिए आवाज उठाते हैं.

Share this article