Close

कोल्ड ड्रिंक डिलीवरी के बाद श्वेता तिवारी को मिला क्राकरोच, एक्ट्रेस ने लगाई गुहार, हाइजीन कंसर्न को देखते हुए FDA चीफ तुकाराम मुंढे को किया टैग, बोलीं – ‘प्लीज ध्यान दीजिए’ (‘Please Dhyaan Dijiye’: Shweta Tiwari Finds Cockroach After Cold Drink Delivery, Tags FDA Chief Tukaram Munde Over Hygiene Concern)

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने अपने घर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते हुए कोल्ड ड्रिंक मंगवाई थी. घर पर डिलीवरी होने के बाद उन्हें उसमें से एक जिंदा कॉकरोच (Cockroach) मिला. हाईजीन कंसर्न को देखते हुए श्वेता तिवारी ने एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर अपनी आवाज उठाई है. और इस वीडियो को महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे (Maharashtra’s FDA Commishner Tukaram Munde) को टैग किया है.

Shweta Tiwari

कसौटी जिंदगी की’ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस ये कहती हुई नजर आ रही हैं – हमने इंस्टा मार्ट से कोल्ड ड्रिंक मंगवाया है. डिलीवरी के बाद इंस्टा मार्ट से हमारे घर में कॉकरोच भी आया, देखिए कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है. ये रहा, छोटा सा. तो क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए?

Shweta Tiwari

एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे जी से गुहार लगाते हुए कहा- तुकाराम मुंढे जी आप कहां है? हमारे घर में कॉकरोच आ रहे है, प्लीज ध्यान दीजिए. वीडियो के अंत में श्वेता ने सीधे एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए उनसे इस लापरवाही पर कार्रवाई करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए घरों तक कॉकरोच पहुंच रहे हैं, इसलिए प्रशासन को इस दिशा में तुरंत ध्यान देना चाहिए.

Shweta Tiwari

श्वेता के स्टाइलिस्ट विक्टर रोबिन्सन ने भी उनके साथ फोटो शेयर करते हुए इस घटना पर अपना विरोध दर्ज कराया. श्वेता तिवारी का ये पोस्ट ऐसी समय में वायरल हो रहा है जब मुंढे पूरे महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.

Share this article