Close

प्रिटी जिंटा के बच्चों के स्कूल का था पहला दिन, शूटिंग छोड़ बच्चों को स्कूल छोड़ने 20 घंटे का सफर करके कैलिफोर्निया पहुंचीं एक्ट्रेस, लिखा इमोशनल पोस्ट (Preity Zinta takes 20-hour flight to attend kids Jai and Gia’s first day of school, Shares emotional post)

शादी के बाद प्रिटी जिंटा (Preity Zinta) कैलिफोर्निया में पति जीन गुडइनफ (Gene Goodenough) के साथ घर बसाकर हैप्पी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं. 8 साल बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में कमबैक किया है. हाल ही में वो सनी देओल (Sunny Deol) के साथ बंटवारा 1947 (Bantwara 1947) में नज़र आई थीं और अब वो जल्द ही कुणाल खेमु (Kunal Khemu) की फ़िल्म ‘वाइब’ (Vibe) में नजर आने वाली हैं. वो इस फ़िल्म के लिए लगातार 18-18 घण्टे शूटिंग कर रही हैं, ताकि जल्दी से जल्दी शूटिंग निपटाकर बच्चों के पास पहुंच सकें. इस बीच एक्ट्रेस ने बच्चों के लिए कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने फैंस के दिल जीत लिया है.

प्रिटी जिंटा चाहे कितनी ही बिजी क्यों न हों, अपने बच्चों के लिए वक्त निकालना नहीं भूलतीं. ग्लैमर और स्टारडम के बीच मां का रोल उनके लिए सबसे ज़रूरी है और बच्चों के स्पेशल मोमेंट्स को वो कभी मिस नहीं करतीं.  इसीलिए तो शूटिंग छोड़कर 20 घण्टे का लंबा सफर तय करके वो विदेश पहुंच गई हैं, जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

दरअसल प्रिटी जिंटा के जुड़वां बच्चों जिया और जय (Preity Zinta’s twins Jai and Gia) के स्कूल का पहला दिन था और इस दिन एक्ट्रेस बच्चों के साथ रहना चाहती थीं. बस फिर क्या था. शूटिंग से ब्रेक लेकर और लंबा सफर तय करके प्रिटी पहुंच गईं बच्चों के पास और स्कूल के पहले दिन उन्हें खुद स्कूल छोड़ने गईं.

प्रिटी ने अपने सफर और घर तक पहुंचने की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, “बच्चों के ‘स्कूल के पहले दिन’ पर पहुंचने के लिए दुनिया के एक कोने से दूसरे कोने तक दौड़ती हुई आई. दुनिया की कोई भी चीज मुझे इस खास दिन को मिस करने पर मजबूर नहीं कर सकती थी.”

प्रिटी ने अपनी प्रोफ़ेशनल लाइफ और ज़िम्मेदारियों के बीच जिस तरह मां होने का फर्ज भी निभाया है, उसे देखकर बच्चे एक बार फिर उनके कायल हो रहे हैं और उन्हें बेस्ट मॉम का खिताब दे रहे हैं. फैंस कह रहे हैं कि स्टार  होना अपनी जगह, लेकिन बच्चों के लिए मां हमेशा सबसे खास होती है.

Share this article