Close

Big Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी को मिली जान से मारने की धमकियां- सलमान खान के शो में रीति तिवारी ने किया खुलासा (Rhiti Tiwari Death Threats Revelation Manoj Tiwari Daughter Salman Khan Show)

बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी (Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari) ने ये खुलासा किया कि उनके नाम के साथ पापा मनोज तिवारी का नाम होने के कारण कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां (Death Threats on Social Media) मिलती हैं. और बहुत बार पापा के कारण ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा.

Rhiti Tiwari

सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. पहले माही विज का बयान का डिवोर्सी स्पेशल लाइम लाइट में रहा तो अब भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने डराने वाला खुलासा किया है.

Rhiti Tiwari

बिग बॉस के घर में रीति तिवारी ने मैरी कॉम, अरिश्फा खान और उदिती सिंह संग बात करते हुए बताया कि मीडिया और पब्लिक के सामने बात करते हुए मेरे ऊपर डबल प्रेशर रहता है.

Salman Khan

मैं जो कुछ भी बोलती हैं, लोग उस बात को तुरंत मेरे पापा के साथ जोड़ देते हैं. फिर लोग कहते हैं कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया… वो बोल दिया.

Manoj Tiwariरीति ने कहा – लोग मेरे विचारों को भी पापा की राय मान लेते हैं और इसी कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और नफरत का सामना करना पड़ता है. कई बार मुझे रेप की धमकियां आती हैं. जान से मारने की धमकियां आती हैं. क्योंकि मैं मनोज तिवारी की बेटी हूं.

Share this article