बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कही जाने वाली कपूर फैमिली से करीना कपूर खान और रणबीर कपूर पहले ही बॉलीवुड के टॉप के ऐक्टर्स बने हुए हैं और अब इसी खानदान के एक और चिराग इंडस्ट्री का हिस्सा बनने को तैयार हैं. जी हां राजकपूर के पोते आदर जैन, जो कि राजकपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं और रणबीर कपूर के फुफेरे भाई हैं. यशराज बैनर ने बड़े ही बड़े लेवल पर आदर को लॉन्च किया है. लॉन्च के मौक़े पर रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मौजूद थे.
https://www.instagram.com/p/BWJmpXIjtBp/?taken-by=yrf
लॉन्च करने बाद आदर को भाई-भतीजावाद के लिए टि्वटर पर ख़ूब ट्रोल किया गया.
ये भी पढ़ें: बर्थडे बॉय रणवीर सिंह नई कार में दीपिका के साथ रोमांटिक ड्राइव पर, देखें तस्वीरें
आदर के साथ दिल्ली गर्ल आन्या सिंह को भी लॉन्च किया गया है. यशराज ने अपने टि्वटर पर आदर और आन्या की कई तस्वीरें भी शेयर की. जल्द ही दोनों यशराज बैनर की फिल्म में नज़र आएंगे.
https://www.instagram.com/p/BWJnZL-jx70/?taken-by=yrf
बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी और ख़बरों के लिए क्लिक करें.
