Close

अपनी मां को याद करके भावुक हुए राजीव खंडेलवाल, आंखों से छलके आंसू, शो के सेट पर खुद को बताया ‘गुनाहगार’ (Rajeev Khandelwal Gets Emotional Remembering Mother Calls Himself Guilty On Reality Show Set)

स्क्रीन पर अपनी संजीदा अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर राजीव खंडेलवाल अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम बात करना पसंद करते हैं. हाल ही में शो के सेट पर राजीव खंडेलवाल ने अपना दर्द शेयर किया. दर्द शेयर करते हुए एक्टर की आंखों से आंसू झलक उठे.

Rajeev Khandelwal

इन दिनों राजीव खंडेलवाल रियालिटी शो ‘तुम हो ना’ में अपनी शानदार होस्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. शो के अपकमिंग प्रोमो एपिसोड में राजीव खंडेलवाल ने अपनी दिवंगत मां और उनके कैंसर के दिनों में झेलने वाले दर्द और संघर्ष को याद किया. मां को याद करते हुए एक्टर की आँखों में आंसू आ गए. यहां तक कि राजीव ने अपनी मां की मौत के लिए खुद को गुनहगार बताया.

Rajeev Khandelwal

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2018 में राजीव खंडेलवाल की मां का ओवेरियन कैंसर के कारण निधन हो गया था. करीब डेढ़ साल तक कैंसर से जूझने के बाद उनकी मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस दुखद खबर की जानकारी राजीव ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी थी. लेकिन मां के जाने से ज्यादा दुख राजीव को किसी और का बात का है.

Rajeev Khandelwal

असल में राजीव के मन में एक पछतावा है और अब शो के सेट पर ये पछतावा दुनिया के सामने आया है. दिल छू लेने वाले एक पल के दौरान राजीव ने इस पछतावे को दुनिया के सामने उजागर किया. राजीव ने बताया- मैं आज भी काफी हद तक खुद को ही गुनाहगार समझता हूं. मम्मी में जो शुरुआती लक्षण नजर आए थे, उस वक्त मैं उन्हें समझ नहीं पाया. मुझे लगा कि शायद यह उम्र के साथ होने वाली मामूली परेशानियां हैं. जो सभी महिलाओं को होती है.

Rajeev Khandelwal

राजीव खंडेलवाल का यह पछतावा उन सभी लोगों के दर्द को बयां करता है, जो सही जानकारी का अभाव होने पर अपनों को खो देते हैं. इस स्पेशल एपिसोड के जरिए राजीव ने बहुत ही भावुक अंदाज में देश की सभी महिलाओं से ये अपील की है कि वे अपने सेहत को नजरअंदाज न करें. और न ही अपनी सेहत को दूसरे स्थान पर रखें.

Rajeev Khandelwal

सेट पर आंसू भरी आंखों से राजीव ने कहा- मैं अपनी मम्मी के लिए वो सब नहीं कर पाया जो मुझे करना चाहिए था, लेकिन आप ये गलती न करें. अपने आसपास की महिलाओं के लिए जरूर सोचें और उन्हें जागरूक बनाएं. अपनी मां के बारे में बताते हुए राजीव ने उन लक्षणों पर जोर दिया जिन्हें अक्सर महिलाएं और उनके फैमिली मेंबर्स गैस या थकान समझकर टाल देते हैं.

Share this article