Close

रश्मिका मंदाना के माथे को चूमा, हाथों को थामकर प्यार लुटाया, सासू मां के आगे हाथ जोड़कर बैठे… रश्मिका-विजय देवरकोंडा की मेहंदी की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल (Rashmika Mandanna gets kisses from Vijay Deverakonda, flaunts Mehndi at pradhanam, mehendi ceremonies. Couple share pics from ‘perfect evening’)

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई थी. उनकी शादी की ग्रैंड की तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. और अब शादी के 12 दिन बाद कपल ने अपनी मेहंदी नाइट की तस्वीरें (Rashmika-Vijay share mehndi pics) शेयर की हैं, जिसका हर मोमेंट इतना स्पेशल है कि हर मोमेंट फैंस का दिल जीत रहा है. रश्मिका और विजय के मोहब्बत भरे इन लम्हों पर फैंस फिदा हो रहे हैं.

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की प्रधानम और मेहंदी की रस्म 25 फरवरी को हुई थी, जिनमें कपल के एक-एक पल को कैप्चर किया गया है. रश्मिका और विजय दोनों ने सोशल मीडिया पर इस रस्म की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं और हर तस्वीर में दोनों के बीच इतनी बेहतरीन केमिस्ट्री और फैमिली के साथ उनकी इतनी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है कि फैंस इन तस्वीरों को देखते ही फिदा हो रहे हैं.

रश्मिका ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "ये 'प्रधानम (Rashmika-Vijay's pradhanam ceremony) और मेहंदी की शाम थी. सब कुछ एकदम परफेक्ट था, लेकिन पल भर में ही बीत गया." 

वहीं विजय ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "प्रधानम और मेहंदी की शाम. काफी मस्ती भरा था. एक शाम जिसे पूरी तरह से जिया गया, एक ऐसी शाम जिसमें काश 100 घंटे और होते."

इन तस्वीरों में फैमिली के साथ रीति-रिवाज़ निभाते हुए उनके खुशी के पल कैप्चर किए गए हैं.

किसी तस्वीर में विजय रश्मिका के माथे को चूमते दिख रहे हैं.

तो किसी तस्वीर में रश्मिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं.

एक तस्वीर में विजय रश्मिका का हाथ थामे उन पर प्यार लुटा रहे हैं.

एक तस्वीर में विजय अपनी सासू मां के आगे हाथ जोड़कर बैठे हैं और रस्म निभा रहे हैं. 

इस रस्म के लिए रश्मिका ने मल्टी कलर की हैवी वर्क वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें मां लक्ष्मी बनी हुई थीं. वहीं विजय ने भी हैवी वर्क वाला जैकेट और धोती पहनी हुई थी. दोनों ही इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे."

रश्मिका-विजय की मेहंदी की रस्म उदयपुर के शाही पैलेस में हुई थी और वहीं पर रश्मिका-विजय ने सात फेरे लिए थे. 

अब एक एक तस्वीरों पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं और कपल की केमिस्ट्री पर फिदा हो रहे हैं. 

Share this article