Close

Mahashivratri Special: रवीना टंडन के दोनों बच्चों राशा थडानी और रणबीर थडानी के नाम शिव के नाम पर रखे हैं – एक्ट्रेस ने किया खुलासा (Raveena Tandon Reveals How Her Kids Rasha Thadani And Ranbir Thadani Names Are Derived From Shiv)

आज महाशिवरात्रि (Mahashivratri) है. इस मौके पर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने बताया कि उनकी फैमिली की भगवान शिव में गहरी आस्था और विश्वास है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी बेटी राशा थडानी (Daughter Rasha Thadani) के साथ 12 ज्योतिर्लिंगों की तीर्थ यात्रा (Pilgrimage of the 12 jyotirlingas) पूरी करने के बारे में बताया.

Raveena Tandon

एक्ट्रेस भगवान शिव की बहुत बड़ी भक्त है. आज महाशिवरात्रि के मौके पर एक्ट्रेस ने बताया- उनके दोनों बच्चों के नाम राशा थडानी और रणबीर थडानी भी शिव के अनेक नामों में से एक है. कुंडली में राशा का असली नाम विशाखा है और रणबीर का असली नाम वर्धन है और मेरे लिए वह भी भगवान शिव हैं.

Raveena Tandon

मुझे अपनी ज़िंदगी में भगवान शंकर ने कई तरह से अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है. हमेशा ऐसे संकेत हैं जिनसे ये अहसास हुआ कि वह हर खुशी में, हंसी में, मुश्किल में, हर तरह की मुश्किल स्थिति में आपके साथ हैं.

Raveena Tandon

रवीना टंडन बताती है कि हर साल महाशिवरात्रि में उनके घर पर रुद्र अभिषेक होता है. अगर नहीं होता है तो मैं महाशिवरात्रि मनाने के लिए काशी चली जाती हूं. पिछली दो महाशिवरात्रि पर राशा और मैं दोनों काशी में थे और इस बार मैं सद्गुरुजी के आश्रम में ईशा फाउंडेशन में जा रही हूं. वहां म्यूज़िक, डांस, सिंगिंग और ज़िंदगी का एक बहुत ही शानदार सेलिब्रेशन है.

Raveena Tandon

रवीना टंडन ने 12 ज्योतिर्लिंगों की तीर्थयात्रा पूरी कर ली है. इसका उनकी फैमिली के साथ गहरा कनेक्शन रहा है. एक्ट्रेस ने बताया- मैंने 2023 में 17 फरवरी को काशी विश्वनाथ में अपने 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा शुरू की थी. उस दिन मेरे पिता का जन्मदिन भी था. मैंने उन्हें 2022 में ही खो दिया था और मैंने उनकी थोड़ी सी राख बचा कर रखी थी. उसे गंगा में डाल दिया.

Raveena Tandon

एक साल के अंदर 2024 की महाशिवरात्रि तक राशा और मैंने अपने सभी 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा पूरी कर ली थी. पिछली महाशिवरात्रि को काशी यात्रा के साथ खत्म किया. ये मैंने अपने पिता के लिए किया। यह हमारे और हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत खास था.

Share this article