- Entertainment
- Shopping
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
हेल्दी ब्रेकफास्ट: मसाला ओट्स उपमा (Healthy Breakfast: Masala Oats Upma)

By Poonam Sharma in Veg , Regional Cuisine , Health Recipes , Veg North Indian
गरम-गरम ब्रेकफास्ट करने का मज़ा ही अलग है और ब्रेकफास्ट भी ऐसा जो पूरी तरह से हेल्दी हो. जी हां हम बात कर रहे हैं गरम-गरम ओट्स उपमा की. अगर आप भी गरम और हेल्दी ब्रेकफास्ट करने का मूड बना रहे हैं, तो ज़रूर ट्राई करें ये हेल्दी ब्रेकफास्ट.
सामग्रीः
- 1 कप ओट्स
- 1/4 कप मटर के दाने
- 1/4 कप कटी हुई गाजर
- 1/4 कप कटी हुई शिमला मिर्च
- 1/4 कप कटा हुआ प्याज़
- 1/4 कप कटा हुआ टमाटर
- 1 बारीक़ कटी हरी मिर्च
- 3-4 करीपत्ते
- 1 टीस्पून तेल
- आधा टीस्पून राई
- 1 नींबू का रस
- थोड़ा-सा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
और भी पढ़ें: मिक्स दाल के चीले
विधिः
- उपमा बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गरम करके करीपत्ता, राई और हरी मिर्च का तड़का लगाएं.
- फिर सारी कटी हुई सब्ज़ियां डालकर भूनें.
- ओट्स डालकर थोड़ी देर भूनें. अब 2 कप गरम पानी और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं.
- थोड़ा गाढ़ा होने पर ढंक दें. ज़रूरत पड़ने पर थोड़ा और पानी मिला सकती हैं.
- हरे धनिया और नींबू के रस से गार्निश करके सर्व करें.
और भी पढ़ें: फ्रेंच टोस्ट
Summary
Recipe Name
मसाला ओट्स उपमा (Masala Oats Upma)
Author Name
Meri Saheli Hindi Magazine
Published On
Average Rating
5
























Based on 2 Review(s)



