- Entertainment
- Story
- Relationship & Romance
- Sex Life
- Recipes
- Health & Fitness
- Horoscope
- Beauty
- Others
- Shop
- Apps
कश्मीरी नॉनवेज जायक़ा: मटन यखनी (Kashmiri Nonveg Zayka: Mutton Yakhni)

By Poonam Sharma in Non-veg , Mutton , Maincourse
घर आए मेहमानों के लिए कुछ ख़ास डिश बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह डिश बनाने में बेहद आसान और खाने में बेहद लज़ीज़ है. जिसे आप रुमाली रोटी और बटर नान के साथ सर्व कर सकते हैं. तो ज़रूर ट्राई करें ये मटन यखनी (Mutton Yakhni).
photo courtesy: https://swatisani.net/kitchen/recipe/kashmiri-yakhni-mutton/
सामग्रीः
- आधा किलो मटन (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 750 मि.ली. पानी
- 750 ग्राम फेंटा हुआ दही
- 2 टीस्पून सौंफ पाउडर
- 1-1 टीस्पून सोंठ पाउडर और पुदीने के सूखे पत्तेे
- 2 टीस्पून घी, 3-3 बड़ी इलायची और लौंग
- 4 हरी इलायची
- 2-2 दालचीनी के टुकड़े और तेजपत्ते
- नमक स्वादानुसार
और भी पढ़ें: पंजाबी फ्लेवर: स्पाइसी मटन मसाला (Punjabi Flavour: Spicy Mutton Masala)
विधिः
- पैन में आवश्यकतानुसार पानी, मटन और चुटकीभर नमक मिलाकर उबाल लें.
- नरम होने पर आंच से उतारकर छान लें.
- आंच पर कड़ाही रखकर दही डालें और 6-8 मिनट तक चलाते रहें, जब तक कि दही पतला न हो जाए.
- आंच धीमी करके सारे साबूत मसाले और चुटकीभर नमक मिलाकर भून लें.
- एक पैन में घी गरम करके दही मिलाएं. लगातार चलाते रहें, जब तक कड़ाही घी न छोड़ने लगे.
- सौंफ व सोंठ पाउडर, उबला मटन और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर 1 घंटे तक धीमी आंच पर पकाएं.
- पुदीने के पत्तों से सजाकर गरम-गरम सर्व करें.
और भी पढ़ें: गोश्त कोरमा – Gosht Korma
Shivgan Super Badmintion Combo (Set of 4 Racket) 10 Shuttles and Net Badmintion kit
How to choose a Badminton racquet. The racquet you finally wield on court must be the right fit for you and should match your playing ability. Consider important things such as hand grip, racquet weight, head shape, and balance point. Check out the B... read more
(as of January 16, 2021 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)
Nike Men's Acmi Running Shoes
Outer Material: Synthetic Closure Type: Lace-Up Toe Style: Round Toe Warranty Type: Manufacturer & Seller Warranty Description: 30 days
(as of January 16, 2021 - More infoProduct prices and availability are accurate as of the date/time indicated and are subject to change. Any price and availability information displayed on [relevant Amazon Site(s), as applicable] at the time of purchase will apply to the purchase of this product.)