Close

वैलेंटाइन्स डे स्पेशल- रेड वेल्वेट केक (Valentine’s Day Special- Red Velvet Cake)

Red Velvet Cake

Valentine's Day Special- Red Velvet Cake

वैलेंटाइन्स डे के स्पेशल ओकेजन को अपनों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते, तो ट्राई करें ये केक ईज़ी रेसिपी. सामग्री: - 1 बेक किया हुआ रेड स्पॉन्ज केक - 2 कप फ्रेश क्रीम (फेंटी हुई) - आधा कप रेड स्पॉन्ज केक का चूरा - आवश्यकतानुसार पानी गार्निशिंग के लिए: - कटी हुई स्ट्रॉबेरी आवश्यकतानुसार - रेड हार्ट शेप्ड स्प्रिंकल्स विधि: - सबसे पहले रेड स्पॉन्ज केक को दो परतों में काट लें. - फिर नीचेवाली परत को पानी से मॉइश्‍चराइज़ करके उसके ऊपर फ्रेश क्रीम लगाएं. - उसके ऊपर दूसरी परत रखकर उसे भी पानी से मॉइश्‍चराइज़ करें - अब फ्रेश क्रीम से पूरे केक को कवर कर लें. - अब पाइपिंग बैग में फ्रेश क्रीम डालकर केक के किनारों पर फ्लावर्स बनाएं और बीच में क्रम्बल्ड रेड स्पॉन्ज केक से डेकोरेट करें. - रेड हार्ट शेप्ड स्प्रिंकल्स और कटी हुई स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें. रेड स्पॉन्ज केक बनाने के लिए सामग्री: - 125 ग्राम मैदा - आधा टिन कंडेंस्ड मिल्क - 60 ग्राम मार्गरिन - 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर - आधा टीस्पून सोडा बाई कार्ब - चुटकीभर रेड कलर - 50-60 मि.ली. दूध. विधि: - मैदा, बेकिंग पाउडर, रेड कलर और सोडा बाई कार्ब को एक साथ छानें. - कंडेंस्ड मिल्क और मार्गरिन को हल्का और क्रीमी होने तक फेंटें. - इस मिश्रण में मैदे वाला मिश्रण और दूध मिलाकर फेंटें. - चिकनाई लगी टिन में फैलाएं. - अवन में 180 डिग्री से. पर 30-35 मिनट बेक करें.

Share this article