Close

KBC के सेट पर सैफ अली खान हुए हैरान, जब अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा कि वे सैफ अली खान के रिश्तेदार हैं, बिग बी बोले – करीना हमको क्या कहकर बुलाएंगी? (Saif Ali Khan is shocked as Amitabh Bachchan reveals how he’s his ‘rishtedaar’ on KBC 18: ‘Kareena will call me what?’)

‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) के सेट पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Host Amitabh Bachchan) ने अपनी फैमिली से जुड़े एक ऐसे कनेक्शन (Family Connection) का खुलासा किया, जिसके बारे किसी को कुछ पता नहीं था. बिग बी के बताने के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने फनी अंदाज़ में अपना रिएक्शन दिया.

Saif Ali Khan and Akshay Kumar

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान के प्रमोशन के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति -18’ के सेट पर आए थे. इस एपिसोड के प्रोमो में बिग बी ने सैफ को तब हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने और सैफ के बीच अनएक्सपेक्टेड फैमिली कनेक्शन बताया कि टेक्निकली वे और सैफ रिश्तेदार हैं.

Amitabh Bachchan KBC 18

बीते कल सोनी टीवी ने KBC 18 में सैफ और अक्षय के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया. इस प्रोमो में बिग बी सैफ की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं – बहुत लोग नहीं जानते, ये हमारे रिश्ते में हैं. ये सुनकर सैफ हैरान दिखे और पूछते हैं – मैं?.

Saif Ali Khan

बिग बी ने फैमिली कनेक्शन समझाते हुए कहते हैं- राज कपूरजी की बेटी ऋतुजी के बेटे निखिल नंदा का ब्याह मेरी बेटी श्वेता नंदा से हुआ। तो अब मैं जानना चाहता हूं कि करीना को मैं कैसे बुलाऊं? करीना मुझे क्या कहेगी?. सैफ अपने खास मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब देते हैं – शुक्र है कि यह कोई सवाल नहीं है. ये सुनकर अक्षय और अमिताभ ज़ोर से हंसने लगते हैं.

Saif Ali Khan and Akshay Kumar

जानकारी के लिए बता दें कि स्वर्गीय राज कपूर करीना कपूर खान के दादा हैं. जबकि रितु नंदा उनकी बुआ थी. इसलिए निखिल नंदा करीना के कजिन हैं. निखिल नंदा से श्वेता बच्चन की शादी के कारण करीना और अमिताभ बच्चन भी रिश्तेदार बन गए हैं. बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी 2012 में हुई थी.

Share this article