बिग बॉस 20 के प्रीमियर (Bigg Boss 20 premiere) पर शो के होस्ट सलमान खान (Host Salman khan) ने रैपर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी (Badshah Ex Wife Isha Rikhi) को अपने पास्ट रिलेशनशिप से मूव ऑन (move on from her past relationship) करने को सलाह दी है. सुपरस्टार ने मजाक करते हुए ईशा रिखी से कहा कि सबका ब्रेकअप होता है. इसलिए दिल टूटने के ग़म में न डूबे रहे.

बिग बॉस 20 के ग्रैंड प्रीमियर पर ईशा रिखी की एंट्री हुई. शो को होस्ट करने वाले सलमान खान ने उनसे उनकी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए दिल टूटने और अतीत को पीछे छोड़ने की सलाह दी.

बातचीत के दौरान सलमान खान ने ईशा रिखी से कहा – जो भी हुआ उसको छोड़ दो. मूव ऑन. जो भी हुआ तुम्हारे पेस्ट में हुआ था, अगली पार्टी भी मूव ऑन कर गई है. सलमान खान ने ईशा रिखी के पूर्व पार्टनर का नाम लिए बिना इशारा किया और उनसे पूछा कि तु तुम उसका नाम लेना चाहोगी क्या?

जब ईशा ने अपने एक्स पार्टनर का नाम लेने से मना कर दिया, तो सलमान ने ईशा के फैसले को सपोर्ट करते हुए कहा – गुड, अगर उसका नाम ही नहीं ले रही हो तो मूव ऑन. सलमान खान ने माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की. सलमान ने ईशा को इस ब्रेकअप से डील करते हुए स्ट्रेट फॉरवर्ड एडवाइस भी दी.

सुपरस्टार ने कहा – एक ब्रेकअप हो गया, तो क्या हुआ? एक ब्रेकअप से इतना रोना धोना? किसका ब्रेक अप नहीं हुआ. सलमान खान ने अपने पुराने रिलेशनशिप हिस्ट्री की और इशारा करते हुए फनी अंदाज में कहा- तुम किसके सामने बात कर रही हो?

बता दें कि ईशा रिखी का हाल ही में रैपर बादशाह से तलाक हुआ था और तलाक के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में आ चुकी हैं.
