Close

सलमान का रिटर्न गिफ्ट! बर्थडे पर रिटर्न गिफ्ट के साथ नए ऐप का भी तोहफा (Salman Khan treats his friends And fans with Being Human fashion jewellery app)

सलमान खान का 51वां बर्थडे रहा ख़ास. इस बर्थडे पर काफ़ी कुछ नया हुआ. सलमान खान ने उनकी बर्थडे पार्टी में आए हुए लोगों को दिया एक रिटर्न गिफ्ट. ये गिफ्ट बेहद ख़ूबसूरत और अलग था. दरअसल, ये गिफ्ट था उनके ब्रांड बीइंग ह्यूमन की नई फैशन ज्वेलरी, जिसे उन्होंने अपने बर्थ डे पर ही लॉन्च किया.

बिपाशा बसु ने सलमान के बर्थडे पर उनकी दी हुई ज्वेलरी को दिखाते हुए एक पिक्चर शेयर किया और लिखा, ”‘हैपी बर्थडे सलमान खान. इस ज्वेलरी के लिए थैंक्यू. आपका बर्थडे है और गिफ्ट मुझे मिल रहा है. हमेशा ख़ुश रहें. #BeingHumanJewellery”

https://www.instagram.com/p/BOfsNZLhZmk/?taken-by=bipashabasu

आज ही सलमान खान का ऐप ‘बीइंग इन टच’  भी लॉन्च हो गया है. इस ऐप के साथ ही सलमान के कपड़ों के ब्रांड बीइंग ह्यूमन पर 51 फ़ीसदी की छूट भी दी गई है. ये जानकारी सलमान ने टि्वटर के ज़रिए दी है.

– प्रियंका सिंह

Share this article