दिव्यांका और विवेक (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya) शादी के बाद 10 साल लंबे इंतजार के बाद पेरेंट्स बने हैं. उन्होंने 26 मई को ट्विन्स बेबी बॉयज को वेलकम किया. दिव्यांका की डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई थी. दो दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज (Divyanka Tripathi dicharged from hospital) होकर वो घर आ गई हैं और घर पहुंचने पर उनके ट्विन्स का जिस शानदार तरीके से गृह प्रवेश (Divya and Vivek's twins get grand welcome at home) हुआ, उसकी झलक दिव्यांका ने अपने व्लॉग में दिखाई है. इसके साथ ही उन्होंने बेहद इमोशनल नोट भी लिखा है.

अपने लेटेस्ट व्लॉग में उन्होंने हॉस्पिटल डिस्चार्ज से लेकर बेबीज को लेकर घर पहुंचने तक का एक एक मोमेंट शामिल किया है और हर मोमेंट इतना प्यारा है कि उनके फैंस को भी उन मोमेंट्स को बार बार देखना अच्छा लग रहा है.

व्लॉग में आप देख सकते हैं कि बेबीज़ के घर आने की खुशी में उनके दादा-दादी और नाना-नानी ने घर को बेहद ख़ूबसूरती सजाया है. लिफ्ट से लेकर घर तक को बलून्स से सजाया था. दिव्यांका और विवेक देहिया जैसे ही घर पहुंचते हैं, आरती उतारकर, तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर बेबीज़ को घर मे वेलकम किया जाता है. इस पर दिव्यांका कहती हैं, ये मेरे बेबीज का गृहप्रवेश है तो इसे शानदार तो होना ही चाहिए.

घर में इंटर करते ही घर का डेकोरेशन देखकर देखकर दिव्यांका और विवेक हैरान हो जाते हैं. सभी बेबीज़ के घर में आने से बेहद खुश हैं. इस खुशी के मौके को उन्होंने केक काटकर सेलिब्रेट किया. ये सब देखकर दिव्यांका इमोशनल हो गईं और बोलीं कि उन्होंने नहीं सोचा था कि ये मोमेंट उनकी लाइफ में आएगा.

अब उनके ट्विन बेबीज़ के गृह प्रवेश की झलक उन्होंने अपने व्लॉग में दिखाया है, साथ ही बेहद प्यारा सा नोट भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "कभी कभी जिंदगी में कुछ दिन ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं... आज हमारे लिए वही दिन था, जब हम अपने लिटिल ट्विंस को पहली बार हॉस्पिटल से घर लेकर आए. एक्साइटमेंट, इमोशंस, हैप्पीनेस और बहुत सारी ग्रेटीट्यूड के साथ हमने उनका घर पर वेलकम किया. ब्यूटीफुल डेकोरेशंस, फैमिली का प्यार, ब्लेसिंग्स और खुशियों से भरा यह दिन हम कभी नहीं भूलेंगे.

इस ब्लॉग में देखिए हमारा स्पेशल होमकमिंग जर्नी, घर का डेकोरेशन, ग्रैंड वेलकम और वो सारे प्रेशियस मोमेंट्स जो हमारे दिल के बहुत करीब रहेंगे."

दिव्यांका ने आगे लिखा, "आप सबके प्यार, दुआओं और ब्लेसिंग्स के लिए दिल से थैंक यू. हमारी खुशियों में हमेशा साथ देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया. आइए, सेलिब्रेट कीजिए इस ब्यूटीफुल न्यू बिगनिंग को हमारे साथ!"

फैंस अब उनके इस व्लॉग पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कपल को एक बार फिर बधाई दे रहे हैं.
