Close

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने दिखाए अपने जुड़वां बच्चों के चेहरे, किया उनके नाम का खुलासा (Sambhavna Seth, Avinash Reveal Twin Babies’ Names, Faces On Auspicious Occasion Of Ganesh Chaturthi)

एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी (Sambhavna Seth And Avinash Drivedi) ने गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के शुभ अवसर पर अपने जुड़वां बेटे और बेटी (Twins Son And Daughter) को अपने फैंस से इंट्रोड्यूस्ड कराया. कपल ने फैंस को ट्रीट देते हुए अपने न्यू बॉर्न बच्चों की पहली फोटोज भी शेयर की हैं और उनके नाम भी रिवील किए. 

शेयर की गई फोटोज की सीरीज में एक्ट्रेस और उनके पति अविनाश द्विवेदी अपने ट्विन्स बच्चों को गोद में लिए कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. कपल ने ट्विंस बेटे और बेटी की सोलो फोटो भी शेयर की है. एक फोटो में दोनों जुड़वां बच्चे अपने दादा-दादी के साथ भी नजर आ रहे हैं.

इन फोटोज के साथ संभावना ने कैप्शन में लिखा, ‘गणपति बप्पा मोरिया… मिलिए हमारे नन्हे फरिश्तों से.. ध्वजा और युगार्थ.

संभावना सेठ का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर सेलेब्स अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं. भारती सिंह ने कमेंट बॉक्स में कमेंट करते हुए लिखा – बहुत सारा प्यार.

गौहर खान ने कमेंट में लिखा- दोनों बच्चों को प्यार और आशीर्वाद. .सपना चौधरी ने इन फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा- भगवान भला करे. मोनालिसा ने कमेंट में लिखा – कितने क्यूट है.

Share this article