Close

सुनीता आहूजा से अनबन और कोमल रानी स्वर्णकर के साथ अफेयर की अटकलों के बीच गोविंदा का पुराना बयान ‘दूसरी शादी मेरी कुंडली में है’ हुआ वायरल (‘Second Marriage Is My Kundali’ Govinda’s Old Statement Goes Viral Amid spat with Sunita Ahuja and roumours of Affair With Komal Rani Swarnkar)

गोविंदा और सुनीता आहूजा (Govinda And Ssunita Ahuja) के बीच अनबन और उनके तलाक की अफवाहों के दौरान गोविंदा का पुराना बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पुराने कमेंट में गोविंदा ने अपनी कुंडली, को स्टार्स और दूसरी शादी (Kundali, Co Stars And Second Marriage) की ओर इशारा किया है.

Govinda with Sunita Ahuja

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी एक बार फिर से लाइम लाइट में आ गई है. इसकी वजह है – दोनों के शादीशुदा जिंदगी में आई दरार. सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा पर ये आरोप लगाया है कि उनका अपनी कोस्टार्स कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है. इतना ही नहीं सुनीता ने अपने पति को शुगर डैडी तक कह दिया है.

Govinda with Sunita Ahuja

दोनों के तलाक की अटकलों के बीच गोविंदा का स्टारडस्ट को दिया एक पुराना इंटरव्यू तेजी से चर्चा में आ गया है. इस इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा था कि उनकी कुंडली के अनुसार उनकी दो बार शादी होगी. पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने ये कहा था- कौन जानता है, हो सकता है कि मैं फिर से किसी के साथ रिश्ते में आ जाऊं और शायद उसी लड़की से शादी भी कर लूं. सुनीता को इसके लिए तैयार रहना होगा. तभी मैं आज़ाद महसूस करूंगा. मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग है.

Govinda with Komal Rani Swarnkar

उसी पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने ये भी कहा था -मैं किस्मत में बहुत विश्वास करता हूं. जो होना है, वो तो होगा ही. पर बता दूं कि मुझे जूही बहुत पसंद है. दिव्या भारती भी. दिव्या अट्रैक्टिव लड़की है किसी भी मर्द के लिए उनसे दूर रहना मुश्किल है. मुझे ये पता है कि सुनीता को ये अच्छी नहीं लग रही होंगी.लेकिन उन्हें यह भी पता होना चाहिए कि मैं अभी भी दिव्या के आकर्षण से बचा हुआ हूं. मैं अभी उनकी तरफ अट्रैक्ट नहीं हुआ हूं.

Govinda with Sunita Ahuja बीते कल सुनीता आहूजा अपने बेटे के साथ मुंबई की एक अदालत के बाहर नजर आईं. ये अनुमान लगाया जा रहा था कि कपल तलाक लेने जा रहा है, लेकिन गोविंदा के मैनेजर ने इस बात से इनकार कर दिया है कि कपल तलाक नहीं ले रहा है.

Share this article