
मेरी शादी को 6 साल हो चुके हैं, लेकिन मुझे सेक्स (Sex) में ऑर्गैज़्म (Orgasm) बहुत ही कम मिलता है, पता नहीं क्यों? जबकि हम हफ़्ते में 3 बार सेक्स करते हैं, पर मैं चरम सुख तक नहीं पहुंच पाती. क्या इसका संबंध शादी से पहले के मेरे रिलेशनशिप्स (Relationship) से हो सकता है?
– पूर्वी भट्ट, गुजरात.
शादी का मतलब स़िर्फ जिस्मों का मिलन नहीं होता, यह दो आत्माओं का और ख़ासतौर से भावनाओं का मिलन है. आपके केस में यह अच्छी बात है कि आप लोग फ्रीक्वेंटली सेक्स करते हैं, आपको स़िर्फ अपने मस्तिष्क को गाइड करना है और ट्रेनिंग देनी है कि वो बीती बातों में खोने की बजाय वर्तमान में अपने पार्टनर के साथ हर लम्हे को पूरी तरह एंजॉय करे. ऐसा करने पर आपको भी क्लाइमेक्स मिलेगा और आप सेक्स को बेहतर तरी़के से एंजॉय कर पाएंगी.
मेरे पति को सेक्स में काफ़ी दिलचस्पी है और वो सेक्स में हमेशा कुछ नयापन चाहते हैं. कभी नया पोश्चर ट्राई करना चाहते हैं, तो कभी नया एंगल. लेकिन मैं सेक्स में सॉफ्टनेस चाहती हूं, जिसमें शेयरिंग और केयरिंग ज़्यादा हो. क्या मेरी सेक्स लाइफ बदल सकती है?
– ज्योति मिश्रा, गोरखपुर.
शादी जैसे रिश्ते में सेक्स बहुत महत्वपूर्ण है और उतना ही महत्वपूर्ण है, दोनों पार्टनर्स का संतुष्ट होना. इसके लिए बहुत ज़रूरी है कि आपस में बात की जाए और एक-दूसरे की ज़रूरतों और शंकाओं को समझा जाए. हालांकि अधिकांश पुरुष इसे मशीनी क्रिया मानते हैं, लेकिन यदि उन्हें समझाया जाए, तो वो यही चाहेंगे कि अपनी पत्नी को बेहतरीन तरी़के से संतुष्ट कर पाएं. सेक्स में आप दोनों की ही संतुष्टि ज़रूरी है, इसलिए आप उनसे बात करें और मिलकर किसी नतीजे पर पहुंचे. वो ज़रूर समझेंगे.

डॉ. राजीव आनंद
सेक्सोलॉजिस्ट
([email protected])
सेक्स संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें: Sex Problems Q&A
