Close

सोनम कपूर ने बेबी बंप थामकर ग्लैमरस अंदाज़ में इवेंट में मारी एंट्री, स्टाइलिश अंदाज़ में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, 40 की उम्र में दूसरी बार मां बननेवाली हैं ऐक्ट्रेस (Sonam Kapoor flaunts baby bump in chic gown, Mom to be actress elevates maternity fashion) 

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) 40 की उम्र में दूसरी बार मां (Sonam Kapoor second pregnancy) बननेवाली हैं. वो प्रेगनेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और जल्दी ही बेबी को जन्म देनेवाली हैं. सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन डीवा हैं और प्रेग्नेंसी में भी मैटरनिटी फैशन गोल्स सेट कर रही हैं और प्राउडली बेबी बंप फ्लॉन्ट (Sonam Kapoor flaunts baby bump) करके लगातार तारीफें लूट रही हैं. 

Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

बीते दिन सोनम कपूर ने एक इवेंट में शिरकत की, जहां बेबी बंप थामकर उन्होंने स्टाइलिश अंदाज़ में एंट्री ली. हैवी बेबी बंप के साथ भी वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि इवेंट में सारी लाइमलाइट उन्होंने ही लूट ली. इवेंट से उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सोनम कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. 

Sonam Kapoor

इवेंट के लिए सोनम कपूर ने मिडनाइट ब्लू रंग का वेलवेट गाउन पहना था, जिसमें उन्होंने खूबसूरत अंदाज़ में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. खुले बाल, सिंपल लुक, स्टेटमेंट ईयरिंग्स में सोनम किसी फैशन डीवा से कम नहीं लग रही थीं. प्रेग्नेंसी ग्लो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा था. हैवी बेबी बंप के बावजूद वो जिस तरह कॉन्फिडेंटली वॉक कर रही थीं, उसे देखकर फैंस हैरान रह गए.

Sonam Kapoor

इस दौरान सोनम ने बेबी बंप थामे पैपराजी को पोज़ भी दिए. सोनम का ये लुक और कॉन्फिडेंस फैंस को पसंद आ रहा है और कॉमेंट करके उनकी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग उनके बदले चेहरे और हाइट पर सवाल भी कर रहे हैं. 

Sonam Kapoor

बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद मई 2018 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में कपल ने बेटे वायु का वेलकम किया था. वायु अब तीन साल के हो गए हैं और अब वो दूसरे बेबी को वेलकम करने के लिए तैयार हैं.

Sonam Kapoor

Share this article