एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा (Sonam Kapoor And Anand Aahuja) जल्द ही अपने दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने जा रहे हैं. कपल ने बीते कल अपने मुंबई स्थित घर में गोद भराई की रस्म (Godh Bharai Ceremony) होस्ट की. एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म में फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के अनेक सेलेब्स शामिल हुए.

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशनिस्टा सोनम कपूर दूसरी बार मम्मी बनने जा रही है. जल्द मम्मी बनने वाली सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बीते कल, रविवार को मुंबई स्थित उनके घर में गोद भराई की रस्म होस्ट की थी. एक्ट्रेस का बेबी शॉवर एक इंटीमेट सेरेमनी थी, जिसमें मॉम बनने वाली एक्ट्रेस का एलिगेंट और स्टाइलिश लुक दिखाई दिया.

दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेबी शॉवर की सेरेमनी में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्तों के अलावा, फिल्म और फैशन वर्ल्ड के खास सेलिब्रेटी शामिल हुए.

सोनम कपूर का बेबी शॉवर बहुत ही सिंपल और एलिगेंट था. कपल के पर्सनल टच के अनुसार डेकोरेशन सिंपल, रिलैक्स्ड, मॉडर्न और एलिगेंट था.

एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई के मौके पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले लाइम ग्रीन के लहंगा चोली के साथ के साथ दुपट्टे को पल्लू स्टाइल में ड्रेप किया. ताकि भारी प्लीट्स या लेयरिंग से बचा जा सके.

असल में यह लुक सोनम के कम्फर्ट-फर्स्ट ड्रेसिंग पर फोकस था जो इंडियन वेयर को क्लासिक लुक दे रहा था.

सोनम ने अपनी स्टाइलिंग को मिनिमल लेकिन अट्रैक्टिव और इम्पैक्टफुल रखा. एक्ट्रेस ने अपने बालों का स्लीक बन बनाया.

अपने लुक को एक छोटी लाल बिंदी और बोल्ड रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया. एक्सेसरीज के नाम पर स्टेटमेंट गोल्ड नेकलेस, मैचिंग झुमके, स्टैक्ड बैंगल्स और रिंग्स कैरी किए, जिसने एक्ट्रेस को लाइट वेट और रिचनेस लुक दिया.

एक्ट्रेस के बेबी शॉवर में करीना कपूर, खुशी कपूर, अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर, शबाना आजमी, मसाबा गुप्ता, अनिल कपूर, महीप कपूर, और अंशुला कपूर सहित अनेक सेलेब्स शामिल हुए.
