अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने हाल ही में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) स्टारर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student of the Year 2) के साथ बॉलीवु़ड (Bollywood) में डेब्यू (Debut) किया. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेज किया. फिल्म में अनन्या का काम सभी को पसंद आया. वैसे अनन्या इन दिनों काम से ज़्यादा अपने बयानों के कारण खबरों में रहती हैं. हाल ही अनन्या ने एक इंटरव्यू में कहा कि ने कहा था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पर क्रश है, जिसके कारण वे बहुत चर्चा में थीं. चूंकि कार्तिक आर्यन को लेकर सारा ख़ान भी कुछ इसी तरह का बयान दे चुकी हैं, इसलिए लोग तीन के लव ट्रैगल तक की बातें कर रहे हैं. अभी यह बातें खत्म ही नहीं हुई कि अनन्या ने एक और एक्टर के बारे में कुछ ऐसा ही कहा है.


जी हां, अनन्या ने एक इंटरव्यू में बोला कि उन्हें एक एक्टर बहुत हॉट लगता है और कोई हॉट सीन करना हो तो वे उनके साथ करना चाहेंगी. वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन हैं. एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अनन्या ने कहा कि मैं तो हमेशा से कहती आई हूं कि मेरे बहुत से क्रैश हैं और वरुण धवन उनमें से एक हैं.

ऑनलाइन ट्रोल होने पर अनन्या ने कहा कि लोगों मेरे पतले होने पर बहुत सी बातें बनाते हैं, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती. मैं बहुत खाती हूं और हमेशा से खाती आई हूं पर मेरा शरीर ऐसा ही है. वैसे मैं ट्रोल्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती. फिलहाल मुझे लोगों से बहुत प्यार मिल रहा है और मेरे पास हेटर्स पर ध्यान देने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है.

काम की बात करें तो अनन्या पांडे की अगली फिल्म पति पत्नी और वो है. इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर और कार्तिक आर्यन हैं और इस फिल्म को मुदस्सर अज़ीज़ डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने हैप्पी भाग जाएगी जैसी फिल्म दी है. यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी और इसका मुकाबला अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सनोन स्टारर पानीपत से होगा.

वहीं वरुण धवन की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D है. इस फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूज़ा हैं और इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा प्रभुदेवा, नोरा फतेही, सोमन बवेजा, शक्ति मोहन, वर्तिका झा, धर्मेश येलांडे, पुनित पाठक और राधव युयाल जैसे डांसर्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म 3D में शूट की जाएगी और बाद में 4DX में कंवर्ट की जाएगी. इस फिल्म की टक्कर कंगना रनौत की फिल्म पंगा से होगी.

