टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) से फेमस हुए मॉडल और रैपर आसिम रियाज (Asim Riyaz) पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं. पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने उनके बारे में कई शॉकिंग खुलासे किए, इसके बाद रुबीना (Rubina Dilaik) ने भी अपने पॉडकास्ट में आसिम रियाज़ के खिलाफ कई सारी बातें कीं और उन्हें सेट पर सिर्फ ‘परेशानी का सबब’ बताया. हिमांशी खुराना को जवाब देने के बाद अब आसिम रियाज़ ने रुबीना और हिना खान (Hina Khan) पर निशाना साधा है और उन्हें टीवी की आंटियां तक कह दिया है.
रुबीना ने क्या कहा था?

कुछ हफ्ते पहले रुबीना दिलैक और हिना खान ने रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ के सेट पर आसिम रियाज के घमंडी व्यवहार के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें लगता है कि वह टीआरपी लाते हैं. रुबीना ने कहा था, “उसे लगता है कि उसकी वजह से बिग बॉस चला, उसकी वजह से खतरों के खिलाड़ी को हाइप मिला, उसकी वजह से ‘बैटलग्राउंड’ को लिफ्ट मिला. वो सच में जिस थाली में खाता है, उसी में थूकता है.”
आसिम गालियां देता था, बदतमीज़ी करता था

रुबीना ने आगे कहा, “वो क्रिएटर्स से कितनी बदतमीज़ी से बात करता था कि मुझे सच में बुरा लगता था, मैं जिस शो में काम कर रही हूं, मैं उसके मेकर्स, क्रू मेरे प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं और मेरा प्रोजेक्ट मेरे लिए घर जैसा है. और तुम उन पर उंगली उठाते हो, बार बार गालियां देते हो. सब लोग उसे समझाते थे, पर….” रुबीना ने आसिम के मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाया और पूछा, आज वह कहां हैं? रुबीना की बातों पर हिना ने भी सहमति जताई.
आसिम ने रुबीना और हिना को कहा टीवी की आंटियां

रुबीना का ये क्लिप काफी वायरल भी हुआ. अब इस क्लिप को देखकर आसिम आगबबूला (Asim Riaz slams Rubina Dilaik and Hina Khan) हो गए हैं. उन्होंने X पर एक पोस्ट करके रुबीना पर भड़ास निकाली है. उन्होंने लिखा, “मैंने एक पॉडकास्ट का एक और क्लिप देखा, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के ये आंटी-अंकल इस बारे में बात कर रहे थे कि मैं अपने हर रियलिटी शो में टीआरपी लाता हूं. इसका जवाब है हां, मैं लाता हूं. आपके करियर के लिए शुभकामनाएं और इंडस्ट्री में अपनी भूमिकाएं निभाते रहिए और कठपुतली बने रहिए.”

आसिम का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब देखना है कि रुबीना और हिना इस पर क्या रिएक्शन देते हैं.
