जब से विक्की कौशल (Vicky Kaushal) पापा बने हैं, तब से अक्सर अपने बेटे विहान और वाइफ कैटरीना कैफ (Son Vihaan And Wife Katrina Kaif) के बारे में बात करते हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में विक्की ने बताया कि पिछले 10 महीने में वे बहुत सेंसटिव और अधिक रिस्पॉन्सिबल हो गए हैं.

जब से विक्की कौशल पिता बने हैं रोज़मर्रा की ज़िंदगी को देखने का उनका नज़रिया बिल्कुल ही बदल गया है. एक्टर ने हाल ही में पैरेंट्स बनने के अनुभव को मैजिकल बताया है. हरित ज़वेरी ज्वैलर्स के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विक्की ने कहा- ये मैजिकल एक्सपीरियंस और फील है. मुझे नहीं लगता कि इसे शब्दों में पूरी तरह बयां किया जा सकता है कि आप असल में कैसा महसूस करते हैं.

बातचीत में विक्की ने विहान के रोने की पहली आवाज़ से लेकर उसके अलग-अलग एक्सप्रेशन और इशारों के बारे में बताया, जिन्हें वे पिछले कुछ महीनों से देख रहे हैं. ये सब देखना और फील करना मैजिकल है.

पापा बनने के एहसास को बयान करते हुए विक्की ने कहा – इंसान कभी संतुष्ट नहीं होता, लेकिन मुझे लगता है कि पिछले 10 महीनों में मैंने ऐसे कई पल जिए हैं .जब मुझे लगा कि बस यही है, सब कंप्लीट है, मुझे और कुछ नहीं चाहिए और मैंने सच में ऐसा महसूस किया.

वाइफ़ कैटरीना के बारे में एक्टर ने कहा – उस पल में अपनी वाइफ की खुशी और बच्चे की खिलखिलाहट को देखना, और खुद को उस पल में महसूस करना… बस ऐसा लगता है कि काश इस पल को यहीं पर रोक पाता, ताकि इसे और जी पाता… यह सच में मैजिकल है.

बातचीत के दौरान विकी ने ये भी माना कि पैरेंट्स बनने के बाद वे और ज्यादा जिम्मेदार और सेंसटिव हो गए है.
