फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज (Film Maker Vishal Bhardwaj) की मोस्ट वेटेड फिल्म 'ओ'रोमियो' (Film 'O Romeo) 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. शाहिद कपूर के फैंस बड़ी बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. शाहिद और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के अलावा इस फिल्म में विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया स्पेशल अपियरेंस (Special Appearance In Vikrant Massey And Tripti Dimri) में नजर आएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में एक्टिंग करने के लिए विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया ने कोई फीस नहीं ली.

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने बातचीत में बताया कि विक्रांत मैसी और तमन्ना भाटिया का फिल्म में छोटा रोल है. लेकिन उन दोनों ही एक्टर ने फिल्म की कहानी और फिल्म मेकर के रिस्पेक्ट की वजह से इस फिल्म में काम किया और बदले में मेहनताने के तौर पर एक भी रुपया चार्ज नहीं किया.

विशाल भारद्वाज ने कहा- विक्रांत मैसी ने कई साल पहले जब विक्रांत इंडस्ट्री में आए थे. तब वे एक उभरते हुए एक्टर थे. उस समय ही विक्रांत ने इस फिल्म में काम करने के लिए हां बोल दिया था. '12वीं फेल' की जबरदस्त सफलता के बाद तो विक्रांत स्टार बन गए, लेकिन इतना बड़ा स्टार होने के लिए बाद भी उन्होंने अपना वादा निभाया.

असल में उनकी फिल्म 'मकबूल' से ही विक्रांत को इंडस्ट्री में आने की प्रेरणा मिली थी. विक्रांत ने उनके प्रति रिस्पेक्ट के तौर पर इस फिल्म में काम किया है. 'ओ रोमियो' में विक्रांत ने लगभग 8-9 दिन की शूटिंग कर शानदार परफॉर्मेंस दी है.

तमन्ना भाटिया की तारीफ करते हुए विशाल भारद्वाज ने कहा कि तमन्ना भाटिया ने फिल्म में एक रुपए लिए बिना इस फिल्म को जॉइन कर किया. हालांकि फिल्म में उनका रोल छोटा है, अहम है. इसी वजह से तमन्ना ने इस फिल्म में काम करने के लिए हां कहा. एक्ट्रेस ने 12 दिन में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की.

बता दें कि विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो' हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित है. इस फाइल में शाहिद ने माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभाया है और तृप्ति डिमरी सपना के रोल में है.
