Close

माथे पर टीका, गले में तुलसी माला, हाथों में श्रीमद भागवत गीता… RCB की जीत के बाद नंगे पैर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद (Virat Kohli And Anushka Sharma Visit Vrindavan After IPL Win, Seek Blessings Of Premanand Maharaj)

आरसीबी की टीम ने बैक टू बैक दूसरी बार IPL की ट्रॉफी (RCB wins IPL trophy) अपने नाम की है. इस जीत का जश्न पूरे देश ने तो मनाया ही, विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी जीत से बेहद खुश हैं. अब इस जीत के लिए ईश्वर का आभार प्रकट करने के लिए विराट-अनुष्का मथुरा के वृंदावन (Virat-Anushka visits Vrindavan) स्थित राधा केलि कुंज आश्रम पहुंचे, जहां दोनों ने प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन कर उनका आशीर्वाद (Virat-Anushka seek blessings of Premanand Maharaj) लिया. विराट और अनुष्का की इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Virat Kohli And Anushka Sharma

विराट-अनुष्का मंगलवार (2 जून) को वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेमानंद महाराज का दर्शन कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन लिया. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सुबह करीब 4 बजे प्रेमानंद महाराज जी से यमुना किनारे उनके एकांतवास में मुलाकात की. दोनों ने प्रेमानंद महाराज में 45 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की. इस दौरान विराट और अनुष्का नंगे पैर नजर आए. उनके गले मे तुलसी की माला और माथे पर तिलक में दिखाई दिया.

Virat Kohli And Anushka Sharma

विराट और अनुष्का एकदम सिंपल लुक में प्रेमानंद जी के आश्रम में पहुंचे थे. इस दौरान विराट ने ब्राउन रंग कुर्ता पहना हुआ था जबकि अनुष्का पिंक रंग का सलवार सूट पहना था. दोनों की ये सादगी अब फैंस का दिल जीत रही है.

Anushka Sharma

विराट कोहली काफी समय से प्रेमानंद जी महाराज को फॉलो कर रहे हैं. जब भी समय मिलता है या कोई नई शुरुआत होती है, तो वह अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद जी का आशीर्वाद लेने ज़रूर पहुंचते हैं. आईपीएल 2026 मैच के बीच में अक्षय तृतीया के मौके पर भी विराट और अनुष्का वृंदावन आए थे और अब आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के बाद भी उन्होंने प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए. प्रेमानंद जी से मिलने के बाद दोनों ने प्रेमानन्द महाराज जी के गुरु से भी मुलाकात की.

Virat Kohli

वृंदावन से दोनों के कई के कई वीडियोज़ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. दोनों की सादगी और आस्था पर अब फैंस प्यार लुटा रहे हैं.

Virat Kohli

Share this article