दिवाली के दिन पूरी दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस क़दर लोगों ने पटाखे फोड़े कि उसका ख़ामियाज़ा लोगों को अब भुगतना पड़ रहा है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई दिनों से धुंध पसरी है. इसके चलते रणजी ट्रॉफी रद्द हो गई. स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. लोग सड़कों पर मास्क लगाकर निकल रहे हैं. डॉक्टर के पास मरीज़ों की संख्या बढ़ने लगी है. जिन लोगों को सांस फूलने की समस्या है, उन्हें और भी द़िक्क़त हो रही है. बच्चों का घरों से निकलना बंद हो गया है. पूरी तरह से दिल्ली पॉल्युटेड प्लेस बन गई है. दिल्ली की जनता को भारतीय टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपने ट्विटर के ज़रिए लोगों को एक वीडियो संदेश भेजा, जिसमें लोगों से पर्यावरण को लेकर अधिक संवेदनशील बनने की बात की है. आप भी सुनिए आख़िर क्या कह रहे हैं विराट.
Please be more aware. The future depends on how we act now. It's heartbreaking to see the pollution levels rise so high pic.twitter.com/s1cZcRcS5C
— Virat Kohli (@imVkohli) November 7, 2016
