Close

‘नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं’ नसीरुद्दीन शाह पर बरसीं कंगना रनौत, कहा ‘ऐसे भेड़िया से कुत्ते बेहतर’ (‘Woh iss desh ke hai lekin ladte padosi desh ke liye hai’ Kangana Ranaut slams Naseeruddin Shah, Calls him ‘Lomdi’)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर मुद्दे पर खुलकर बोलती हैं और बिंदास अपनी बात कहती हैं. भले ही लोग उन्हें पंगा क्वीन का टैग दें, लेकिन फिर भी वो बिना डरे बोलती हैं. अब की बार उन्होंने नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) पर निशाना साधा (Kangana Ranaut slams Naseeruddin Shah) है और उन्हें लोमड़ी तक कह दिया है.

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह के हालिया कमेंट पर तीखा तंज कसा है. दरअसल CJP प्रोटेस्ट के दौरान नसीरुद्दीन शाह से पूछा गया था कि देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और छात्र आंदोलनों के बीच बॉलीवुड सेलेब्स खुलकर अपनी बात क्यों नहीं रखते, तो नसीरुद्दीन शाह ने कहा था, “जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे.”

Naseeruddin Shah

इसके बाद पीयूष मिश्रा (Piyush Mishra) ने जेपीएससी से जुड़े मुद्दों को लेकर रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में बात करते हुए शाह की इस टिप्पणी पर पलटवार किया था और कहा था, “जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते. लेकिन मैं नसीर साहब से पूछना चाहता हूं कि अभी किसके मुंह में हड्डियां हैं? क्या आप लोग इसलिए चुप रहे क्योंकि आपको पिज्जा और बर्गर की तलब थी या इसलिए कि आप जिस भीड़ का हिस्सा थे, वह खास तरह की थी? माफ कीजिएगा नसीर साहब, लेकिन अब मुझे आपसे डर नहीं लगता.”

Piyush Mishra

अब कंगना ने भी पियूष मिश्रा की इस टिप्पणी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उन्हें सपोर्ट किया है और नसीरुद्दीन शाह को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने लिखा, “सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं, उसके लिए लड़ती हूं. नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं.”

Kangana Ranaut

कंगना ने आगे लिखा, “आज के समय में कुत्ता कहलाना एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी और क्यूटनेस बहुत कम देखने को मिलती है. मैं नसीरुद्दीन जैसे लोमड़ी के बजाय कुत्ता बनना ज़्यादा पसंद करूंगी.”

Share this article