Close

‘मेरा दिन खराब कर दिया, कृपया सावधान रहें’,अमिताभ बच्चन की एक ‘बड़ी गलती’ ने हिला दिया सोशल मीडिया, एक्स पर आए मज़ेदार कमेंट्स की बाढ़ (‘Ruined my day. Please be careful’, Amitabh Bachchan’s ‘huge error’ on X invites hilarious comments)

बॉलीवुड के बिग बी प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते चाहे जितने भी बिजी हो लेकिन एक्स पर पोस्ट करना कभी नहीं भूलते. रोजमरा की तरह अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ऐसी गलती कर दी, जिस से एक्स अकाउंट के कमेंट बॉक्स में मजेदार मीम्स, जिफ और जोक्स की बरसात होने लगी.

ये तो सब जानते हैं कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए पोस्ट को नंबर देने की विशेष आदत है. कभी कभी अमिताभ अपनी X पोस्ट पर गलत नंबर डाल देते हैं, अगली पोस्ट में उस नंबर को ठीक भी कर देते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ.

बिग बी ने अपनी गलती सुधारते हुए लिखा- T 5820 – नंबरिंग करने में मुझसे एक बड़ी गलती हो गई… माफ़ी चाहता हूं… 5817 के बाद… इसे 5818, 5819, 5820 लिखना चाहिए था. मुझे करेक्ट करने के लिए धन्यवाद Ef सुनील.

Amitabh Bachchan

इस के बाद तो रेडिट और एक्स पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई. एक ने मज़ाक में लिखा – इंसानियत हमेशा Ef Sunil के नेक काम में दिए योगदान को याद रखेगी. दूसरे यूजर ने पेपर लीक को लेकर हुए स्टूडेंट प्रोटेस्ट का ज़िक्र करते हुए

Amitabh Bachchan

फनी कमेंट लिखा – अच्छा हुआ आपने अपनी गलती मान ली. मैं तो इस नंबर लीक के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट करने जंतर-मंतर जाने की सोच रहा था. तीसरे ने भी ऐसा ही कमेंट लिखा -उस गलती को मानने और सुधारने के लिए धन्यवाद सर. वरना, पूरे देश में बहुत बड़ा प्रोटेस्ट होता. चौथे फैन ने लिखा- मेरा दिन खराब कर दिया. प्लीज़ सावधान रहें क्योंकि इसका असर हम सब पर पड़ता है। धन्यवाद.

 

Share this article