Close

इशिता दत्ता-वत्सल सेठ ने किया बेटी वेदा का अन्नप्राशन संस्कार, पारंपरिक बंगाली रिचुअल्स से की सेरेमनी (Ishita Dutta and Vatsal Sheth, celebrate their daughter Veda’s Annaprashan in a traditional Bengali ceremony)

टेलीविजन के फेमस कपल इशिता दत्ता (Ishita Dutta) और वत्सल सेठ (Vatsal Sheth) इसी साल दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बने थे, कपल ने 10 जून को बेटी को वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने वेदा (Ishita Dutta, Vatsal Sheth's daughter Veda) रखा है. उनकी बेटी अब 6 महीने की हो गई है और पिछले दिनों कपल ने पूरे विधि विधान से अपनी लाडली का अन्नप्राशन (Ishita Dutta celebrate  daughter Veda’s Annaprashan) संस्कार किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Ishita Dutta and Vatsal Sheth

कपल ने बंगाली रिचुअल्स से बेटी की अन्नप्राशन सेरेमनी की. इस दौरान उनकी पूरी फैमिली भी मौजूद रही. कपल हर रस्म पूरे विधि से निभाते नजर आए, जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

Ishita Dutta and Vatsal Sheth

अन्नप्राशन सेरेमनी के लिए इशिता (Ishita Dutta) ने बेटी वेदा को ट्रेडिशनल बंगाली अटायर पहनाया था, जिसमें वेदा बेहद क्यूट लग रही थीं. हालांकि कपल ने बेटी का फेस रिवील नहीं किया है. इस मौके पर इशिता भी ट्रेडिशनल लुक में नज़र आए. इशिता ने जहां रेड रंग की बनारसी  साड़ी पहनी थी, वहीं वत्सल ने भी कुर्ता पहना हुआ था. सभी बेहद खुश नज़र आ रहे थे. 

Ishita Dutta and Vatsal Sheth

अन्नप्राशन सेरेमनी के बाद वत्सल और इशिता ने केक भी कट किया जो खासतौर पर अन्नप्राशन सेरेमनी की थीम पर बना था. केक।पर एक डॉल बैठी हुई थी और उसके सामने खाने की थाली रखी हुई थी.

Ishita Dutta and Vatsal Sheth

कपल ने अपनी बेटी वेदा के इस स्पेशल डे के हर एक मोमेंट को कैमरे में कैप्चर किया और कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वेदा ने प्यार, आशीर्वाद और परम्परा के साथ पहली बार चावल टेस्ट किया. बंगाली अन्नप्राशन."

Ishita Dutta and Vatsal Sheth

ये तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं और फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.

Ishita Dutta and Vatsal Sheth

बता दें कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ को टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' की शूटिंग के दौरान प्यार हुआ था. फिर ने दोनों ने 2017 में शादी की थी. शादी के 6 साल बाद 19 जुलाई, 2023 को कपल ने पहले बच्चे वायु का स्वागत किया था. दो साल के बाद कपल के घर बेटी के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है और इस बात से कपल बेहद खुश है और पैरेंटिंग जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं.

Share this article