टीवी एक्ट्रेस माही विज (Mahhi Vij)ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मोमेंट (Emotional Moment) को शेयर किया है. असल में माही विज की बेटी तारा (Daughter Tara) एक बर्थडे पार्टी में गई थी. वहां से लौटने के बाद तारा ने अपनी मम्मी को एक ऐसा सरप्राइज़ दिया है, जिसे देखकर वे भावुक हो गईं.

माही विज अक्सर अपनी 6 साल की बेटी तारा को तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. इन तस्वीरों और वीडियोज में माही विज अपनी लाडली बेटी पर हमेशा प्यार लुटाती हुई नजर आती हैं. इस बार भी माही में तारा के साथ एक ऐसा दिल को छू लेने वाला अनुभव शेयर किया है.

माही की बेटी तारा एक बर्थडे पार्टी में गई थी. पार्टी से लौटने के बाद तारा ने अपनी मम्मी माही को एक अनएक्सपेक्टेड और एडोरेबल सरप्राइज़ दिया. असल में 6 वर्षीय तारा ने अपने हाथ पर अपनी मम्मी के नाम का टेंपरेरी टैटू बनवाया था. मां के प्रति प्यार दिखाने के ये इनोसेंट तरीके को देख कर माही इमोशनल हो गई.

माही ने तारा की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माही ने लिखा - आज मेरी लिटिल गर्ल एक बर्थडे पार्टी में गई थी. जब वापिस आई तो एक स्वीटेस्ट सरप्राइज के साथ.. उसने अपनी छोटे से हाथ पर मेरे नाम का टैटू बनवाया था. और ये सब उसने खुद किया.

इस इमोशनल मोमेंट ने मां के रूप में माही को बहुत ग्रेटफुल और ब्लेस्ड फील करवाया. इन तस्वीरों में ये हाइलाइट किया है कि कैसे तारा ने बिना बोले एक छोटे से जेस्चर से कितनी बड़ी बात कह दी. जो मां-बेटी के बीच के क्लोज बॉन्ड को दर्शाती है.

एक्ट्रेस ने ये भी लिखा - सिर्फ 6 साल की है वो, लेकिन ये पहले से ही जानती है कि अपने प्यार को कैसे purest तरीके से एक्सप्रेस करना है. वह हमेशा मेरे दिन को अच्छा बनाने के लिए ऐसे तरीके ढूंढती रहती हैं. ये पल मुझे ये अहसास कराते हैं कि उसकी मम्मी बनकर मैं कितनी लकी हूं. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं तारा...माही की इस पोस्ट पर फैंस अपना प्यार बरसा रहे हैं. मां-बेटी के इस खूबसूरत पल की सराहना कर रहे हैं. अनेक फैंस ऐसे भी हैं, जो मां के प्रति तारा की सोच और माही के इस हार्टवार्मिंग पोस्ट की प्रशंसा कर रहे हैं.
