Close

गौहर खान ने 7 महीने बाद रिवील किया छोटे बेटे फरवान का फेस, क्यूटनेस पर फिदा फैंस, पति और दोनों बेटों के साथ उमरा पर गई हैं एक्ट्रेस (Gauahar Khan and Zaid Darbar finally reveal younger son Farwaan’s adorable face, internet can’t stop gushing)

एक्ट्रेस और होस्ट गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके पति जैद दरबार (Zaid Darbar) ने 1 सितंबर 2025 को अपने दूसरे बच्चे को वेलकम किया था, जिसका नाम उन्होंने फरवान (Farvaan) रखा है. गौहर दोनों बेटों के साथ मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं. 

Gauahar Khan and Zaid Darbar

गौहर खान फिलहाल रमज़ान के पाक महीने में पति जैद और दोनों बेटों के साथ उमरा पर गई हैं, जहां से उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने फाइनली छोटे बेटे का फेस फाइनली रिवील (Gauahar Khan reveals son Farwaan’s face) कर दिया है, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं. 

Gauahar Khan and Zaid Darbar son Farwaan

गौहर का छोटा बेटा 7 महीने का हो चुका है. वो बेटे के साथ उमरा गई हैं और मक्का में ही बेटे का फेस भी रिवील कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फैमिली फोटोज़ शेयर किए हैं, जिसमें वो अपने दोनों बेटों ज़ेहान (Zehaan) और फरवान के साथ दिख रही हैं. कपल अपने बेटों को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं. उमरा के लिए गई एक्ट्रेस ने पहली बार अपने छोटे बेटे की झलक दुनिया को दिखाई है. फरवान की क्यूट स्माइल और फेस देखकर फैंस उन पर फिदा हो गए हैं. 

Gauahar Khan and Zaid Darbar son Farwaan

बता दें कि गौहर ने पहले बेटे जेहान का फेस भी रमज़ान के महीने में और और मक्का में ही रिवील किया था. अब दूसरे बेटे के लिए भी उन्होंने ऐसा ही किया है. बेटे का फेस रिवील करते हुए गौहर ने कैप्शन में लिखा, "अल्लाहुम्मा बारिक. बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था तो छोटे का सलाम भी तो बनता है. फरवान की ओर से इस खूबसूरत दुनिया को वाले कुम सलाम. हमारे बच्चों को दुआओं में रखना. हम भी इस पाक ज़मीन से पूरी दुनिया के लिए दुआ कर रहे हैं."

Gauahar Khan and Zaid Darbar son Farwaan

गौहर की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग उनके छोटे बेटे और फैमिली पर प्यार लुटा रहे हैं और माशाअल्लाह लिखकर फरवान की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं.

Gauahar Khan

42 वर्षीय गौहर ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, 2020 पर इस्माइल दरबार के बेटे ज़ैद के साथ शादी की थी. शादी के बाद 10 मई 2023 को गौहर और जैद को उनका पहला बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने ‘जेहान’ रखा. जेहान की खुशी के बाद 2 साल बाद कपल ने दूसरे बेटे फरवान को वेलकम किया था.

Share this article