Close

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पारंपरिक तेलुगू रीति रिवाजों से बंधे शादी के बंधन में, टीम ने बांटी मिठाई, डिब्बे पर दिखी दुल्हन की फोटो (Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Got Married In A Traditional Telugu Ceremony Team Distribute Sweet)

साउथ के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda) उदयपुर में शादी के बंधन में बंध (Got Married) गए हैं. शादी की खुशी में टीम ने मीडिया के लोगों और बच्चों को मिठाइयां बांटी.

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं. रश्मिका और विजय ने आज 26 फरवरी, 2026 की सुबह 10 बजे उदयपुर में आयोजित एक प्राइवेट सेरिमनी में पारंपरिक तेलुगू रीति रिवाजों से शादी रचाई.

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding

बता दें कि शाम को 4 बजे कोडावा (कूर्ग) रीति-रिवाज के मुताबिक शादी होगी. शादी के बाद कपल की तरफ से वेन्यू के बाहर खड़े पेपराजी, फैंस और बच्चों को मिठाइयां बांटी गई.

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding

पेपराजी अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शादी की बाद कपल की ओर से पेपराजी और फैंस को मिठाइयां बांटी गई. टीम वहां पर मौजूद कुछ गरीब बच्चों को भी मिठाइयां बांटी. मिठाई के डिब्बे पर रश्मिका की तस्वीर छपी हुई है. कवर पर 'प्रभुजी' लिखा हुआ है.

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding

कपल की टीम ने सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि शादी बेहद शानदार तरीके से पूरी हुई. कपल और उनका परिवार काफी खुश है.

Share this article