Close

‘देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदौरिया ने हसबैंड संग सेलिब्रेट किया बेटी का फर्स्ट न्यू ईयर, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की क्यूट फोटोज (Sonarika Bhadoria Celebrate First New Year With Daughter And Husband Share Cute Photos On Social Media)

टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया (Sonarika Bhadoria) ने हाल ही में अपने हसबैंड संग अपनी बेटी का फर्स्ट न्यू ईयर सेलिब्रेट (First New Year With Daughter) किया. फैमिली संग नए साल का जश्न मनाने की क्यूट तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Sonarika Bhadoria

देवों के देव महादेव सोनारिका भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कर अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां दिखाई है.

Sonarika Bhadoria

शेयर की गई इन फोटोज में एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में स्टनिंग लग रही है और उनके पति भी जैकेट पहने कैजुअल आउटफिट में कूल नजर आए.

Sonarika Bhadoria

इन तस्वीरों में सोनारिका बड़े ही प्यार से अपनी न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए पोज दे रही हैं. एक फोटो में एक्ट्रेस के हसबैंड उन्हें प्यार से किस कर रहे हैं.

Sonarika Bhadoria

दूसरी और तीसरी फोटो में सोनारिका भदौरिया अपनी बेबी गर्ल के साथ मस्ती करते हुए और बड़े प्यार से निहारते हुए देखी जा सकती है.

Sonarika Bhadoria

फैमिली संग न्यू ईयर सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा- 'हेलो 2026, ढेर सारा प्यार, हंसी-खुशी और ढेर सारा स्नेह'.

Sonarika Bhadoria

एक्ट्रेस के शेयर करते ही उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस इन क्यूट तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं, और उन्हें न्यू ईयर की बधाई दे रहे हैं.

Share this article