बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Sunile Shetty) महाकाल के पक्के भक्त है. 'बॉर्डर 2' (Border 2) की सफलता के बाद हाल ही में सुनील शेट्टी 20 दिन के अंदर दूसरी बार उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleahwar Temple) में बाबा महाकाल के दर्शन (Baba Mahakal's Darshan) करने पहुंचे. और अब अन्ना यानी सुनील शेट्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleswar Temple) इन दिनों शिव नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं. बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी (Sunile Shetty) बाबा महाकाल (Baba Mahakaal) के दर्शन करने पहुंचे.

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे. बाबा महाकाल की पूजा करते समय सुनील शेट्टी भक्ति में लीन दिखाई दिए.

एक्टर ने हाथ जोड़कर बाबा से प्रार्थना की, माथे पर तिलक भी लगवाया. चांदी द्वार से पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी का भी आशीर्वाद लिया. उसके बाद सुनील शेट्टी ने 'जय श्री महाकाल' बोलकर बाबा के नाम का उदघोष किया.

बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा-अर्चना करने और आशीर्वाद लेने के बाद एक्टर ने मीडिया से बात की. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा- मैं इसे बाबा महाकाल का आशीर्वाद ही कहूंगा कि 20 दिनों में दूसरी बार मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने आया हूं. बाबा महाकाल से मैने ‘बॉर्डर 2’ की सफलता की कामना की थी और मुझे उनका आशीर्वाद भी मिला. बाबा के आशीर्वाद से 'बॉर्डर 2' अच्छी चल रही है. साथ ही बाबा से मांगी हर मुराद पूरी हो रही है. बस मेरी ये कामना है कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद इसी तरह बना रहे.

बता दें कि सुनील शेट्टी बाबा महाकाल के बहुत बड़े भक्त हैं. जब भी उन्हें अपनी बिजी शेड्यूल से समय से थोड़ा भी फ्री समय मिलता है तो बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर आते हैं.
