सोनम कपूर (Sonam Kapoor) जल्दी ही दूसरी बार मां (Sonam Kapoor's second oregnancy) बनने वाली हैं. फिलहाल वो अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैशन गोल्स सेट कर रही हैं. सोनम कपूर प्रेग्नेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में हैं और जल्दी ही बच्चे को जन्म देनेवाली हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का सीमन्तोन्नयन संस्कार हुआ, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है.


बीते दिनों सोनम कपूर की गोद भराई की रस्म रखी गई थी. ये रस्म सनातन धर्म और वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच संपन्न हुआ. गोदभराई की इस सनातन पद्धति को सीमन्तोन्नयन संस्कार (Sonam Kapoor observes Seemantonnayan ritual) कहते हैं. सोनम कपूर ने अब इस संस्कार की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है. साथ ही सीमन्तोन्नयन संस्कार का महत्व भी बताया है.

सोनम ने गोदभराई (Sonam's God Bharai) का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपूर परिवार के सभी लोगों को देखा जा सकता है. पूरे परिवार की मौजूदगी में पंडित जी के मंत्रोच्चारण के बीच सोनम का सीमन्तोन्नयन संस्कार किया जा रहा है. सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) दोनों ही एक साथ बैठकर रीति-रिवाज से पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर सीमन्तोन्नयन की परंपरा को निभाते हुए सोनम की गोदभराई की गई.

ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में सोनम ने सीमन्तोन्नयन संस्कार का महत्व भी बताया है. उन्होंने लिखा, "सीमन्तोन्नयन, सनातन धर्म के सोलह पवित्र गर्भ संस्कारों में से तीसरा संस्कार है, जो मां और उसके गर्भ में पल रहे जीवन को ऑनर करता है. भारत के विभिन्न हिस्सों में इसे गोद भराई, श्रीमंत, दोहले जेवन, शाद, सीमांतम, वलाइकाप्पु, सीमांत, पुलिक्कुडी और सदाबक्शन के नाम से जाना जाता है. नाम बदल सकते हैं, लेकिन उद्देश्य आशीर्वाद, प्यार, सुरक्षा और नए जीवन के आगमन जा उत्सव मनाना होता है."

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "यह प्राचीन रस्म और भी अधिक मीनिंगफुल इसलिए लगी, क्योंकि दुनियाभर से मेरे सारे बेस्ट फ्रेंड्स मेरे लिए मौजूद थे. मेरा पूरा परिवार इकट्ठा हुआ था. मेरी मां, मेरी मॉम इन लॉ और मेरी बहन को सब कुछ ऑर्गनाइज करने और मुझे इतना प्यार, स्नेह और सम्मान का एहसास कराने के लिए धन्यवाद. मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी. आशीर्वादों से भरी गोद भराई."

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की सीमन्तोन्नयन संस्कार की ये वीडियो काफी वायरल हो रही हैं. इस मौके पर सोनम कपूर की ड्रेस से लेकर घर के डेकोरेशन तक सब कुछ बेहद खूबसूरत लग रहा था. इस मौके पर उनका पूरा परिवार शामिल हुए. करीना कपूर, अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और बॉलीवुड के कई सितारे उनकी खुशी का हिस्सा बने.

