Close

गले में तुलसी की माला और माथे में बिंदी, एयरपोर्ट पर पति विराट संग सिंपल लुक में स्पॉट हुईं अनुष्का, कपल के सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल (Tulsi mala around neck… Bindi on forehead, Anushka Sharma-Virat Kohli spotted at the airport, Their simplicity wins hearts)

बीटाउन के मोस्ट फेवरेट कपल अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) लोगों को बेहद पसंद आती है. फैंस दोनों की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में आज सुबह कपल एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट (Anushka Sharma-Virat Kohli spotted at the airport) हुआ तो ये फैंस के लिए विजुअल ट्रीट से कम नहीं था. विराट-अनुष्का का ये एयरपोर्ट वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

Anushka Sharma-Virat Kohli

आज सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों व्हाइट रंग की कार में एयरपोर्ट पहुंचे थे और जैसे ही वो कार से उतरे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और कैमरे में कैप्चर कर लिया. कपल ने भी पैप्स को निराश नहीं किया और एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया.  

Anushka Sharma-Virat Kohli

लुक की बात करें तो विराट कोहली को क्लीन लुक में नज़र आए. उन्होंने बेज रंग की बटन-डाउन शर्ट, काला ट्राउजर वो सेमी-फॉर्मल लुक में नज़र आए. काले सनग्लासेस, वेल ग्रूमड बाल और दाढ़ी में उनका लुक शार्प और सटल था.

Anushka Sharma-Virat Kohli

वहीं अनुष्का शर्मा ने वाइट रंग का सिंपल सा सलवार सूट पहना था. फ्लोरल प्रिंट सलवार कमीज़ के साथ मैचिंग दुपट्टा, सनग्लास, खुले बाल और मिनिमल मेकअप में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. लेकिन लोगों का ध्यान उनके गले मे तुलसी की माला और माथे पर लगी बिंदी ने खींच लिया. कपल की सादगी अब फैंस का दिल जीत रही है.

Anushka Sharma-Virat Kohli

बता दें कि अनुष्का और विराट मुम्बई से वृंदावन (Anushka Sharma-Virat Kohli visit Vrindavan) पहुंचे हैं, जहां वो प्रेमानन्द महाराज (Premanand Maharaj) के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लेंगे.

Share this article