Close

‘तेरा बाप औरत है’ अली असगर ने बताया कपिल शर्मा शो में दादी का रोल छोड़ने की वजह, कहा- स्कूल में मेरे बच्चों को बुली किया जाता था (‘Your father is a woman’ Ali Asgar opens up on quitting ‘Dadi’ role on The Kapil Sharma Show, Says- My children were bullied in school)

अली असगर (Ali Asgar) का नाम सुनते ही कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) की दादी आंखों के सामने आ जाती हैं और बरबस हंसी छूट जाती है. यूं तो अली असगर काफी टाइम से एंटरटेनमेंट वर्ल्ड का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी कपिल शर्मा शो में दादी (Dadi from Kapil Sharma Show) का किरदार निभाकर ही मिली. उनका ये किरदार लोगों को इतना पसंद आया कि रियल लाइफ में भी लोग उन्हें दादी कहकर बुलाने लगे. फिर अचानक उन्होंने दादी का किरदार क्यों (Why Asgar Ali left Kapil Sharma Show) छोड़ दिया. अली असगर ने अब जाकर शो छोड़ने की असली वजह बताई है. 

Ali Asgar

अली असगर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस टॉपिक पर बात की और बताया कि उन्होंने टीवी शोज़ में महिला किरदारों से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि वो एक एक्टर के तौर पर आगे बढ़ना चाहते थे. अली असगर ने इंटरव्यू में बताह कि जब 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान वह क्रॉस ड्रेस होकर परफॉर्मेंस कर रहे थे, तो उनके बच्चों को स्कूल में बहुत बुली किया गया था. इसलिए तब उन्होंने कॉमेडी से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया था और 9 महीनों तक घर पर रहे. उन्होंने महिला के किरदार निभाने से इनकार कर दिया था. "उस समय, 'कॉमेडी सर्कस' शनिवार और रविवार को प्रसारित होता था, और दोनों ही एपिसोड में मैं महिला किरदार निभाता था. इसलिए मेरी वैसी ही इमेज बनने लगी थी. राइटर मेरे लिए बार-बार महिला किरदार लिखते रहते थे."

Ali Asgar

अली असगर ने कहा, "मुझे बुरा लगने लगा था. राइटर्स मेरे लिए एक जैसा ही किरदार लिखने लगे थे. मुझे एक ही तरह के रोल मिल रहे थे, जबकि मैं इतना ही नहीं करना चाहता था. मैं और भी बहुत कुछ करना चाहता हूं. मैं उनसे कहता था मुझे मौका तो दीजिए कुछ नया करने का. बात नहीं बनी तो कहना. लेकिन मेरे लिए शायद उनके लिए वुमन करैक्टर लिखना आसान था. इसलिए मुझे बार बार यही करना पड़ा, क्योंकि मुझे काम की ज़रूरत थी, यही मेरी रोज़ी रोटी थी. मैं इस पोजीशन में नहीं था कि उन्हें अल्टीमेटम दे सकूं, इसलिए जो मिल रहा था, वही करता रहा."

Ali Asgar

अली असगर ने बताया कि अब वो कुछ नया करना चाहते हैं. "अगर मैं फिर से कॉमेडी रोल्स करता हूं तो मुझे फिर इन्हीं किरदारों में बांध दिया जाएगा, इसलिए अब मैं और करना चाहता हूं."

Ali Asgar

बता दें कि अली असगर ने 2017 में ही कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था. अली असगर अब फिल्मों में बिजी हैं. 2024 में वह एक मराठी फिल्म में नजर आए और 2025 में फिल्म 'पिंटू की पप्पी' में दिखे.

Share this article