सलमान खान (Salman Khan) के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान (Salim Khan) को वेंटिलेटर (Salim Khan on ventilator) पर शिफ्ट कर दिया गया है. सलमान सहित पूरी खान फैमिली इस वक्त हॉस्पिटल (Salim Khan's health update) में मौजूद है. फैंस और सेलेब्स उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली (Salman Khan's ex-girlfriend Somy Ali) ने भी सलीम खान के लिए एक खास पोस्ट शेयर की है और उन्हें अपने पिता जैसा बताया है.

सलीम खान की लाइफ जर्नी जानने के लिए देखें पूरा पॉडकास्ट, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हेलन और सलमा के साथ सलीम खान की एक तस्वीर Somy Ali wishes Salim Khan speedy recovery की है और उन दिनों को याद किया है जब वो सलमान खान के घर पर रहती थीं. सोमी ने लिखा, "सलीम खान हॉस्पिटल में है, ये सुनने के बाद से ही दिल बेचैन है. पूरी दुनिया के लिए वो लीजेंडरी राइटर होंगे जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकॉन को गढ़ा और शोले जैसा मास्टरपीस क्रिएट किया, लेकिन मेरे लिए वो फादर फिगर थे."

सोमी ने आगे लिखा, "जब उनके घर पर रही तो उन्होंने मुझे बेटी की तरह रखा, साथ मे खाना खाया. हम लोग घंटों बातें करते, आस्था, धर्म से जुड़ी बाते होतीं, जहां सारे धर्मो का सम्मान होता, सारे धर्म सेलिब्रेट किए जाते. उन्होंने सिखाया कि ईश्वर सारे सिद्धान्तों से बड़े हैं और कहानी सुनाते वक्त ड्रामा के साथ सच भी होना चाहिए. उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई हिस्ट्री बनाई. उनकी मानवता ने लोगों को बनाया. मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. वे मेरे लिए शब्दों से कहीं ज्यादा मायने रखते हैं.''

हालांकि सोमी अली के इस पोस्ट पर नेटीज़न्स हैरानी भी जता रहे हैं. सोमी अली जो सलमान के खिलाफ आए दिन अनाप शनाप बोलती रहती हैं और उन पर कई तरह के आरोप लगा चुकी हैं, वो सलीम खान के लिए इतना इमोशनल कैसे हो गईं. बता दें कि सालों पहले जब सलमान और सोमी रिलेशनशिप में थे तो सोमी अली सलमान के घर में रहती थीं. उनकी फैमिली के साथ भी उनकी अच्छी बॉन्डिंग थी. लेकिन बाद में सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या आ गईं, तो उन्होंने सोमी से ब्रेकअप कर लिया था.

