Close

निक जोनस ने पहना प्रियंका चोपड़ा का मंगलसूत्र, बने वाइफ के सबसे बड़े चीयर लीडर, फैंस हुए इम्प्रेस, बोले- बेस्ट जीजू (Nick Jonas wears Priyanka Chopda’s mangal sutra, Becomes biggest cheer leader for wife, Fans get emotional, call him- ‘Best Jeeju’)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी रचाने के बाद विदेश में बस गई हों, लेकिन दिल से वो आज भी इंडियन हैं. विदेशी बहू बनने के बाद भी प्रियंका डंडियन कल्चर से कितनी अटैच्ड हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है. वह विदेश में सभी भारतीय त्यौहार पूरे धूमधाम और रीति रिवाज़ के साथ सेलिब्रेट करती हैं. इतना ही नहीं निक जोनस भी इंडियन ट्रेडिशन को उतने ही दिल से फॉलो करते हैं. दोनों बी टाउन के सबसे अडोरेबल कपल हैं और अक्सर अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लेते हैं.

Nick Jonas wears Priyanka Chopda

निक जोनस हमेशा अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट करते नजर आते हैं और कई बार साबित कर चुके हैं कि वो इस रिश्ते में सबसे बड़े ग्रीन फ्लैग हैं. प्रियंका की फ़िल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) अमेजन प्राइम वीडियो पर 26 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है. प्रियंका तो फ़िल्म को प्रमोट कर ही रही हैं, निक भी अपनी वाइफ के लिए चीयर लीडर बन गए हैं, उन्होंने खास अंदाज में उनकी फिल्म का प्रमोशन किया है. 

Nick Jonas

निक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो प्रियंका के किरदार से इंस्पायर्ड ड्रिंक बना रहे हैं. वीडियो में वो कहते हैं, "फ्रेंड्स, प्रियंका की फिल्म 'द ब्लफ' का अमेजन प्राइम पर प्रीमियर है. यह शानदार है, मैंने इसे दो बार देखा है. उनके किरदार का नाम ब्लडी एम है, इसलिए मैं ब्लडी मैरी बनाऊंगा." इसके बाद वो ये ड्रिंक प्रियंका को देते हैं, जो ड्रिंक देखकर बेहद खुश हो जाती हैं.

Nick Jonas

निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और उसकी वजह है कि वीडियो में निक प्रियंका का मंगलसूत्र पहने नजर (Nick Jonas wears Priyanka Chopda's mangal sutra) आ रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा तो शादी के बाद कई बार मंगलसूत्र फ्लॉन्ट कर चुकी हैं, लेकिन इस बार निक जोनस मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं. दरअसल निक अपने हाथ में मंगलसूत्र को एक ब्रेसलेट की तरह पहने नजर आए. फैंस निक के इस अंदाज पर फिदा हो रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कुछ फैंस ने तो उन्हें बेस्ट जीजू का भी टैग दे दिया है. 

Nick Jonas wears Priyanka Chopda

Share this article