Close

Good News: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, फैंस को दी बोनस खुशखबरी, दिखाई बेटी दुआ की भी झलक (Deepika Padukone And Ranveer Singh Announce Second Pregnancy Bonus A Glimpse Of Daughter Dua)

बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर फुल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ने अक्षय तृतीय (Akshay Tritiya) के शुभ मौके पर दूसरी बार पैरेंट्स बनने की अनाउंसमेंट (Announcement Of Second Pregnancy) कर अपने फैंस का दिन बना दिया है. इसके साथ ही कपल ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह की झलक भी दिखाई है.

Deepika Padukone

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर अपने फैंस का दिन बना दिया है. बता दें कि दीपिका पादुकोण पहली बेटी को जन्म देने के डेढ़ साल बाद अब दूसरी बार प्रेग्नेंट है. और अब कपल सेकंड टाइम अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने को तैयार है.

Deepika Padukone

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार से अपने दूसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं. हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कुछ देर पहले सोशल मीडिया पर एक सरप्राइज़ पोस्ट शेयर कि वे सेकंड टाइम पैरेंट्स बनने वाले हैं. इंस्टाग्राम पर दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह प्रेगनेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है और टेस्ट का पॉजिटिव रिजल्ट दिखा रही है.

Deepika Padukone And Ranveer Singh

जैसे ही कपल के सेकंड प्रेग्नेंसी को गुड न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस और सेलेब्स कमेंट सेक्शन में कमेंट कर उन्हें बधाइयां देने लगे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स में परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर खान, नील नितिन मुकेश, अनन्या पांडे, सोनम कपूर, कियारा आडवाणी, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, सामंता प्रभु, शोभिता धुलीपाला, सोनाक्षी सिन्हा सहित अनेक सेलेब्स शामिल हैं.

Deepika Padukone with daughter

और अब फैंस ये भी अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर दीपिका और रणवीर एक साथ इवेंट में क्यों नजर नहीं आते थे. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर ये हलचल भी थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह किसी भी इवेंट पर एक साथे दिखाई क्यों नहीं दे रहे हैं. फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि अब कपल की बेटी दुआ डेढ़ साल की हो गई है और अब वे दूसरी बार मां बनने जा रही हैं.

Share this article