टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी विरानी का किरदार निभाकर ऑडियंस का दिल जीतने वाली स्मृति ईरानी हाल ही में उत्तर प्रदेश के काशी पहुंचीं. जहां पहुंचकर एक्ट्रेस ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. और अब एक्ट्रेस के मंदिर विजिट की तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने काशी की स्पिरिचुअल विजिट की लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग के सामने घुटनों के बल बैठकर से प्रार्थना करते हुए नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में स्मृति मंदिर के प्रांगण में हाथ जोड़ कर खड़ी हैं. बैक राउंड में मंदिर नजर आ रहा है. तीसरी फोटो में एक्ट्रेस मंदिर के बाहर खड़ी है.

इन सभी फोटोज में एक्ट्रेस रेड- मेहरून कलर की साड़ी पहने हुए, गले में फूलों की माला, बाबा के नाम का गमछा पहने हुए और माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ॐ नमः पार्वती पते, हर हर महादेव!!! #kashi #babavishwanath”

एक्ट्रेस के ये स्प्रिचुअल विजिट की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस उनकी इस पोस्ट पर 'हर हर महादेव' और 'जय बाबा विश्वनाथ' लिख कर कमेंट कर रहे हैं.

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं स्मृति ईरानी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर घूमने के लिए निकल जाती हैं. बता दें कि स्मृति ईरानी को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करते हुए 25 वर्षों से अधिक समय हो गया है.
