साउथ के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda) उदयपुर में शादी के बंधन में बंध (Got Married) गए हैं. शादी की खुशी में टीम ने मीडिया के लोगों और बच्चों को मिठाइयां बांटी.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं. रश्मिका और विजय ने आज 26 फरवरी, 2026 की सुबह 10 बजे उदयपुर में आयोजित एक प्राइवेट सेरिमनी में पारंपरिक तेलुगू रीति रिवाजों से शादी रचाई.

बता दें कि शाम को 4 बजे कोडावा (कूर्ग) रीति-रिवाज के मुताबिक शादी होगी. शादी के बाद कपल की तरफ से वेन्यू के बाहर खड़े पेपराजी, फैंस और बच्चों को मिठाइयां बांटी गई.

पेपराजी अकाउंट से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें शादी की बाद कपल की ओर से पेपराजी और फैंस को मिठाइयां बांटी गई. टीम वहां पर मौजूद कुछ गरीब बच्चों को भी मिठाइयां बांटी. मिठाई के डिब्बे पर रश्मिका की तस्वीर छपी हुई है. कवर पर 'प्रभुजी' लिखा हुआ है.

कपल की टीम ने सभी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने बताया कि शादी बेहद शानदार तरीके से पूरी हुई. कपल और उनका परिवार काफी खुश है.

